राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा... एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 की मौत, देवी के दर्शन करने जा रहा था परिवार

राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह लोगों की मौत हो गई. यहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में सात महीने की एक बच्ची की हालत गंभीर है. घटना के शिकार हुए लोग गोगामेड़ी में देवी के दर्शन करने जा रहे थे.