राजस्थान में पत्थरबाजों के निशाने पर ट्रेनें 10 दिन में हमले की तीसरी घटना
राजस्थान के उदयपुर में इन दिनों एक के बाद एक
पत्थरबाजी की घटनाएं होती जा रही हैं. पत्थरबाजों के निशाने पर उदयपुर से जाने और उदयपुर आने वाली ट्रेनें हैं. 10 दिन में ट्रेन से जुड़ी यह तीसरी घटना सामने आई है. पिछली दो घटनाएं तो हाल ही में उदयपुर-जयपुर रूट वाली वंदे भारत के साथ हुई. अब पत्थरबाजों ने उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को निशाना बनाया है. उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी पर पत्थरबाजी की यह घटना मंगलवार रात को हुई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. फिलहाल, रेलवे अधिकारियों तक बात पहुंच गई थी और रात को ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच ने जुट गई थी.