*राजोद में 108 एम्बुलेंस कई दिन से पड़ी खराब नहीं दे कोई ध्यान* सरदारपुर से राहुल राठौड़ सरदारपुर के तहसील के राजोद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह ठप पड़ी है। एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आने के कारण गाड़ी खड़ी है, जिससे 20 से अधिक गांवों के लोगों को इमरजेंसी में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय लोगों ने बताया कि राजोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने साजीद, हनुमंतिया, बसलई, रूणी, कचनारिया, सलवा, संदला, नीपावली, राजोद सहित विभिन्न गांव के लिए यही एक 108 एम्बुलेंस सहारा थी। इसके बंद होने से सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, बुखार, डिलीवरी और बच्चों की बीमारी में लोगों को निजी बाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवार के पास इतना पैसा नहीं है कि वो हर बार प्राइवेट गाड़ी कर सके। कई बार समय पर अस्पताल न पहुंचने से जान का खतरा
क्या कहते हैं जिम्मेदार?
इस संबंध में एम्बुलेंस 108 डीएम अनिल निम्बोली, धार से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया-'राजोद 108 में कुछ तकनीकी समस्या आ गई है, जिसके कारण गाड़ी खराब पड़ी है। हमने मैकेनिक को सूचना दे दी है और बहुत जल्दी दूसरी 108 एम्बुलेंस की वैकल्पिक व्यवस्था कर देंगे, ताकि लोगों को परेशानी न हो।'
ग्रामीणों की मांग- राजोद में तुरंत वैकल्पिक 108 एम्बुलेंस भेजी जाए, खराब गाड़ी को 24 घंटे में ठीक करवाया जाए, भविष्य के लिए एक अतिरिक्त एम्बुलेंस स्टैंडबाय में रखी जाए।
मेडिकल ऑफिसर ने भरोसा दिया है कि बहुत जल्द सेवा बहाल हो जाएगी।
