*राजोद में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत*

*राजोद।* भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा में नई नियुक्तियों को लेकर राजोद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के *जिला मंत्री बने दीपक वीर धाकड़*, *प्रकाश सेकवाडिया (झिंझोटा)* एवं *जिला उपाध्यक्ष बने राजेश बैरागी* के बनने पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नियुक्ति की खबर मिलते ही राजोद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि तीनों ही नेता लंबे समय से पार्टी के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। संगठन ने उनकी मेहनत और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपक वीर धाकड़, प्रकाश सेकवाडिया एवं राजेश बैरागी के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा गांव-गांव तक पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम और तेज होगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी तीनों नेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।