रामलीला के मंच पर अश्लील डांस! आंतरी में धार्मिक आयोजन की मर्यादा तार-तार, आयोजकों पर उठे सवाल
आंतरी, ग्वालियर। आंतरी कस्बे में रामलीला मंच पर कथित अश्लील डांस का मामला सामने आया है। धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह की प्रस्तुति को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
भगवान श्रीराम की लीला और उनके आदर्शों को समर्पित रामलीला मंच पर कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस प्रस्तुति होने से आयोजन की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं।
रामलीला का उद्देश्य समाज को मर्यादा, संस्कार और धर्म का संदेश देना है। ऐसे में धार्मिक मंच पर इस तरह की प्रस्तुतियां आखिर किसकी अनुमति से कराई गईं? क्या आयोजन समिति को इसकी जानकारी नहीं थी? और यदि जानकारी थी, तो इसे रोकने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए गए?
अब स्थानीय लोगों की नजर आयोजन समिति और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर है।
बड़ा सवाल—धार्मिक आस्था के मंच पर मनोरंजन के नाम पर मर्यादा से समझौता कब तक?
रिपोर्टर -शालिनी शर्मा
