राष्ट्रीय एकता दिवस पर चीनौर स्वास्थ्य केंद्र में गूंजा एकता का संकल्प! डॉक्टरों और कर्मचारियों ने ली शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का दिया संदेश।

चीनौर | तहसील भितरवार | जिला ग्वालियर।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीनौर में एकता और अखंडता का संदेश देते हुए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉक्टर विवेक, डॉक्टर अजय, डॉक्टर मुस्कान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आसपास फैलने वाली बीमारियों एवं संक्रमणों की रोकथाम और नियंत्रण के प्रति जागरूक रहकर जिम्मेदारी से कार्य करने का भी संकल्प लिया।

इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।

एकता में शक्ति है और एकजुटता ही मजबूत राष्ट्र की पहचान है।

चीनौर से शालिनी शर्मा की रिपोर्ट।