संपादक पंडित नंदन शर्मा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी अंतर्गत आज सघन मिशन इंद्रधनुश सेशन साइट, सरकारी स्कूल,प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रो मे राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के अवसर पर एल्बेंडाज़ोल की गोलिया खिलायी जा रही है।

गौरतलब है की राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस आज मनाया जा रहा है जिसमे 1 वर्ष से 19 वर्ष के समस्त बच्चों को गोलिया खिलायी जा रही है और 20 से 49 वर्ष तक की महिलाओ को गोलिया खिलायी जा रही है , बचे हुए हितग्राहियो को 15 सितम्बर को गोलिया खिलायी जाएगी। सभी विभागो की ब्लॉक स्तर की टीम के द्वारा इसका निरीक्षण किया जा रहा है ,स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ बलबीरसिंह मंडलोई , बीईई चेतन माधवलाल गोयल, बीसीएम रूपसिंह पटेल, आरबीएसके एएमओ डॉ संदीप आर्य, डॉ पंकज निगम, एलएचवी अनिता सक्सेना और समस्त सुपरवाइजर के द्वारा सघन मिशन इंद्रधनुश सेशन साइट और राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।