राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की अहम बैठक 26 मार्च को, पत्रकार हितों पर होगी मंथन

कटनी। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 26 मार्च, गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 3:00 बजे स्थानीय शहीद स्मारक (स्टेट बैंक के समक्ष) में संपन्न होगी।
संगठन मंत्री संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजना को लेकर भी सामूहिक रूप से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
परिषद के प्रवक्ता अनिरुद्ध बजाज ने सभी पदाधिकारियों

परिषद के प्रवक्ता अनिरुद्ध बजाज ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव साझा करें, ताकि संगठन को और मजबूत दिशा मिल सके।