जिला ब्यूरो चीफ आरीफ हुसैन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर चली आ रही हड़ताल आज 15 दिन भी जारी रही। आज समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने "जितना वेतन -उतना भोजन" नामक नारा देकर एक अद्भुत तरीके से भोजन थाली में केवल सलाद खाकर सांकेतिक अपना प्रदर्शन किया । एवं हड़ताल स्थल पर नारेबाजी "ना रोटी है ना दाल है - संविदा शोषण का ये हाल है।" करते हुए प्रदर्शन कर शासन से मांग की कि जल्द से जल्द हमारी दो सूत्रीय मांगे नियमितीकरण एवं निष्कासित कर्मचारियों की वापसी पूर्ण हो!