*रीवा में कांग्रेस ने मनाया 'ब्लैक डे', शिल्पी प्लाजा चौराहे पर किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग*

*रीवा।* कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार, 8 अक्टूबर को रीवा में 'ब्लैक डे' के रूप में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता मानस भवन से पैदल मार्च करते हुए शिल्पी प्लाजा चौराहा पहुंचे।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। शिल्पी प्लाजा चौराहे पर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संबंधित मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा पूरे देश में विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में रीवा में भी 'ब्लैक डे' के माध्यम से विरोध जताते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। News 24 ×7 india Deepak Tiwari district reporter Rewa