*सदर बाजार की महारानी के दरबार में आज गरबा गैलेक्सी ग्रुप की विशेष प्रस्तुति*

राजोद से राहुल राठौड़

राजोद। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सदर बाजार स्थित महारानी दुर्गा माता के दरबार में आज रात भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शिव शक्ति ग्रुप के तत्वावधान में गरबा गैलेक्सी ग्रुप द्वारा रंगारंग गरबा एवं कालका माता व नरसिंह अवतार की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में गरबा नृत्य के साथ-साथ माँ कालका और भगवान नरसिंह अवतार की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। तो आइऐगा सदर बाजार पधारीएगा सदर बाजार • दिनांक: 14 अक्टूबर • समय: रात्रि 9:30 बजे से • स्थान: सदर बाजार, राजोद • आयोजक: शिव शक्ति ग्रुप आयोजक समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनावे।। ।। निवेदक शिव शक्ति ग्रुप।।