Priyanka Mali state head Rajasthan

संतों के पावन सानिध्य में गो सम्मान आह्वान अभियान की गो सम्मान आह्वान अभियान प्रदेश मुख्य कार्यालय सेंट्रल स्पाइन में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 17 दिसंबर के आयोजन को लेकर बनी व्यापक कार्ययोजना, संपूर्ण राजस्थान में होगा

जयपुर, 19 नवंबर 2026।

गो सम्मान आह्वान अभियान के तत्वावधान में आगामी 17 दिसंबर 2026 को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले विशाल गो सम्मान दिवस की तैयारियों एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जयपुर में संत-महात्माओं के पावन सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परम पूज्य संत श्री हरिशंकर दास वेदांती जी महाराज, परम पूज्य श्री चंद्रमादास जी महाराज (हनुमानगढ़ी महंत), परम पूज्य श्री प्रकाश दास जी महाराज, परम पूज्य श्री प्रकाशनारायण जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गोभक्त उपस्थित रहे।

बैठक में 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संपूर्ण राजस्थान में व्यापक जनजागरण करने, जिला, संभाग, तहसील, नगर एवं ग्राम स्तर तक अभियान का संदेश पहुँचाने तथा अधिक से अधिक गोभक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि गोमाता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान केवल किसी व्यक्ति अथवा संगठन का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता का विषय है। गोमाता के प्रति समाज में सम्मान, सेवा और संरक्षण की भावना को जागृत करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

संत-महात्माओं ने अपने मार्गदर्शन में इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पवित्र संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया। उपस्थित गोभक्तों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरण को गति देने एवं अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

अभियान के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र में गोमाता के सम्मान एवं संरक्षण के प्रति जनचेतना जागृत करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने प्रदेश के समस्त संत-महात्माओं, गोभक्तों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं आम नागरिकों से विनम्र आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित 17 दिसंबर को जयपुर पहुँचकर इस पवित्र अभियान में अपनी सहभागिता निभाएँ और गोमाता के सम्मान एवं संरक्षण के संकल्प को सशक्त बनाएँ। एक ही संकल्प, एक ही सुर, 17 दिसम्बर चलो जयपुर आयोजन का विवरण

दिनांक: 17 दिसंबर 2026, गुरुवार समय: प्रातः 10:00 बजे स्थान: विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर (राजस्थान)

आइए, गोमाता के सम्मान और संरक्षण के इस पुनीत संकल्प में सहभागी बनें।

गोमाता का सम्मान – राष्ट्र का स्वाभिमान।

गो सम्मान आह्वान अभियान जयपुर, राजस्थान