संयम खो देने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता।

______________________________

पोरसा । जैन समाज का त्यौहार के रूप में मनाए जाने वाला पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व जो कि विश्व की जैन समाज इसे त्यौहार के रूप में मनाती है इसी प्रकार श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पोरसा में दस लक्षण के उपलक्ष्य में श्री इन्द्रध्वज महामण्डल विधान किया जा रहा है जिसमें आर्यिकारत्न 105 अंतसमति माताजी के मंगल सानिध्य में यह आयोजन किया जा रहा है आज माताजी ने संयम धर्म पर प्रवचन के माध्यम से कहा कि जो व्यक्ति बात बात पर अपना आपा खो दे उतबला हो जाये संयम खो दे वो व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता। इसी के साथ महावीर जैन एवं अंकुश जैन ने बताया कि दस लक्षण पर्व में प्रति दिन सुबह अभिषेक प्रवचन, शांतिधारा दोपहर में विधान एवं शाम को मंगल आरती प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होता है इसकी व्यवस्था अंतसमति पावन वर्षायोग समिति एवं सकल दिंगम्बर जैन समाज द्वारा की जा रही है