Nishchal Sharma | Kota
सरपंच एवं उपसरपंच चुनाव के दौरान शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने खैराबाद एवं चेचट थाना क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
एसपी ने मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने, मतदाताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
