*सेंट पॉल स्कूल, निम्बाहेड़ा की वंशिका जैन का राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चयन*

*जयपुर/निम्बाहेड़ा,* सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निम्बाहेड़ा की कक्षा 9वीं की छात्रा वंशिका जैन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

वंशिका जैन (पिता श्री संजय जैन, माता श्रीमती अंजना जैन) का चयन *CISCE National Karate Championship U-17 Girls (-40 Kg वर्ग)* के लिए हुआ है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता *07 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2026 तक तिरुपुर, तमिलनाडु* में आयोजित होगी। वंशिका इस प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य *फादर सेबेस्टियन डिक्रूज सीएम*, फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटर *फादर सनी सीएम*, स्कूल कोऑर्डिनेटर *श्रीमती मनीषा कुमावत*, कोच *ज्योति सेन व मोहित वैष्णव* एवं समस्त विद्यालय परिवार ने वंशिका को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। Priyanka Mali state head