*SGMH रीवा में मरीज से मारपीट पर बवाल, ब्राह्मण समाज ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम*
*रीवा।* संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों द्वारा मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। 4 अक्टूबर की घटना पर कार्रवाई न होने से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज नाराज है। समाज ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और पीड़ित को धमकाने का आरोप लगाया है।
*जमीनी विवाद में घायल होकर आया था अस्पताल* मनगवां के आलमगंज में पारिवारिक जमीन विवाद में घायल युवक इलाज के लिए SGMH आया था। आरोप है कि चोट पूछने के दौरान डॉक्टरों ने नाटक करने की बात कहकर बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वीडियो बना रहे दूसरे युवक के साथ भी मारपीट की गई। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रदेश सचिव सतीश चौबे ने कहा कि अब तक कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। समाज ने आरोपी डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक कर निष्पक्ष जांच की मांग की है, 72 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। News 24 ×7 india Deepak Tiwari
