दतिया। आरएसएस और बीजेपी के लोग नेहरू-गांधी परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। नेहरू-गांधी परिवार का देश की आजादी के आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जबाहर लाल नेहरू बहुत सम्पन्न परिवार से थे फिर भी वह देश के स्वतंत्रता आंदोलनों में अग्रणी भूमिका में रहे। तब के समय अंग्रेजों का विरोध करना या आंदोलन करना बहुत जोखिम उठाने का काम था। परंतु उन्होंने परवाह नहीं की और देश की आजादी के लिए जेल गए। आजाद भारत के नव निर्माण में जबाहर लाल नेहरू जी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। यह विचार दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी,दतिया द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री जबाहर लाल नेहरू जी की जयंती समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कही। कार्यक्रम के आरंभ में नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता स्वामी शरण कुशवाहा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अशरद रज्जन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा,जीतेन्द्र पठारी, दीपेंद्र पुरोहित,डॉ राकेश खरे, शम्भू गोस्वामी,बासुदेव सरपंच,राजा कुरैशी, रामकुमार मोंगिया, पुष्पराज राजपूत,असफाक खांन, स्वदेश अहिरवार,पार्षद जीतेन्द्र प्रजापति,केपी यादव, पवन बेडर,मनोज चौवे, पार्षद मुकेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ,संतोष चौबे, रामप्रकाश शर्मा,रामदास उत्साही,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,नोमी कमरिया वोवी खान,जाकिर मंसूरी, सध्दाम मंसूरी,समीर खान, अमित श्रीवास्तव,देव गोतम, नीरज शर्मा,दिनेश यादव, प्रदीप पटेल,अजय श्रीवास्तव, अरविंद कुशवाहा,शैरु खान, फारुख खान,धनीराम आदिवासी,मनोज आदिवासी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश खरे ने किया