दिनांक 29.05.2021
*शराब माफियाओ के विरुद्ध के खरगोन पुलिस के द्वारा की गई सख्त कार्यवाही*
• *10 पेटी अवैध बियर सहित 01 आरोपी गिरफ्तार*
• *जप्त अवैध शराब की कीमत लगभग 27,600 रूपये*
• *परिवहन करने में उपयोग की गयी कार कीमत लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त*
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्य / मदिरा की तस्करी करने वालों के विरुध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी तारत्मय में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक खऱगोन श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री जितेन्द्रसिंह पंवार (ग्रामीण), अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) डॉ. श्री नीरज चौरसिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ध्रुवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में अवैध मादक द्रव्य की तस्करी करने वालो के विरुध्द कार्यवाही की गयी |
इसी तारतम्य में दिनांक 28.05.2021 को थाना प्रभारी बलकवाडा श्री वरुण तिवारी को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई की एक सिल्वर रंग की अल्टो कार क्रमांक MP10W 0223 मे अवैध शराब भरकर चालक बामंदी, बलखड होते हुये निमरानी तरफ आने वाला है । अल्टो कार मे अवैध शराब बीयर भरी हुई है | सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस टीम को रवाना किया गया | मुखबीर के बताये स्थान पर रोड किनारे से देखा तो एक आल्टो कार क्रमांक MP10W0223 आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया | कार चालक से नाम पूछते उसने अपना नाम बलराम पिता श्रवण विश्वकर्मा जाति लोहार निवासी खलघाट का होना बताया | वाहन को चेक करते कार में से लिमाउण्ट प्रिमीयम कम्पनी की बीयर की 10 पेटीयां मिली जिसे के संबंध मे लाईसेंस या अन्य कोई दस्तावेज का पुछने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया ।
आरोपी के उक्त कृत्य के लिए थाना बलकवडा पर अपराध क्र 226/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलकवाडा श्री वरुण तिवारी के नेतृत्व में सउनि. अशोक वर्मा आरक्षक 582 राधेश्याम दुबेला, आरक्षक 342 राहुल बिसेन, आरक्षक 813 नरेन्द्र जाट का विशेष योगदान रहा |
खरगोन से प्रकाश मालविया की रिपोर्ट
