शासकीय महाविद्यालय मेहगांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न, मेहगांव : शासकीय महाविद्यालय में छात्र छात्राओं व समस्त स्टाफ द्वारा गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, भिंड के नोडल अधिकारी डॉ देवेश शर्मा जी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया, जिसमे भाग लेने बाले रक्त दान दाता कृतिका, दामिनी, प्रियंका, सपना, अजीत, शिव, प्रकाश नरवरिया,आदि ने स्वेच्छा से रक्तदान किया महाविद्यालय के स्वेछिक रक्तदान शिविर मे कुल सात यूनिट रक्तदान किया गया, रक्तदान महादान की श्रैणी मे माना जाता है आपके रक्त से किसी दूसरे व्यक्ति को जीवन दान मिलता है इससे बढकर जीवन मे कोई दान नही हो सकता अतः आप सबसे अनुरोध है कि आप भी स्वेछिक रक्तदान का हिस्सा बने और मानव जीवन के लिये अनमोल दान दे इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजोल कुमार सक्सेना कार्यक्रम प्रभारी प्रो. श्रीमती गिरिजा नरवरिया,प्रो. राकेश कुमार डवरिया , महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. हर्षद मिश्रा, प्रो. प्रियंका,प्रो.दुर्गेश गुप्ता, शिव प्रकाश नरवरिया, पी. एस. तोमर, वंसल,आलोक मिश्रा, सुशील चौधरी, पूरन, रमेश शर्म , शैलेंद्र रमन आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754