शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना की जाँच जारी
28 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं साक्ष्य
ग्वालियर 27 अक्टूबर 2026/ ग्वालियर में विगत 18 अक्टूबर की रात शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार पर ट्रक दुर्घटना के कारण हुई जनहानि के कारणों की जाँच के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी बी प्रसाद को जाँच अधिकारी नियुक्त किया है। जाँच अधिकारी द्वारा जाँच प्रारंभ कर दी गई है।
जाँच अधिकारी श्री सी बी प्रसाद ने उपरोक्त घटना के संबंध में कहा है कि कोई भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष व्यक्ति जिसका प्रकरण में प्रत्यक्ष रूप से हित निहित न हो, साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता हो, वह दिनांक 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अपर जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय में कक्ष क्रमांक-201 में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात साक्ष्य ग्रहण नहीं किए जा सकेंगे।
