शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का किया आग्रह
ग्वालियर, 18 अक्टूबर 2026। ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुखद सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। प्रभारी मंत्री ने घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा की तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा दुर्घटना में घायल लोगों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जायेगा।
