पहली बार विद्यालय आये विद्याथियो का करा आत्मीय स्वागत
झाबुआ से_ अमित सिंह जादौन_ शहर के समीपस्थ ग्राम फूलमाल में स्थित श्री आशा पूरा विहार धाम में स्तिथ श्री मधुकर बाल संस्कार केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र के 24 नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का प्रवेशोउत्स्व बड़े ही आंनद, उमंग एवं उत्साहबी. के. जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी के शुभ सानिध्य में झाबुआ तथा फूलमाल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गण मान्य नागरिकों के साथ मनाया, इस अवसर शाला प्रबंध समिति, रोटरी क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया साथ ही झाबुआ कीजय बजरंग व्यायाम शाला के पहलवान गुलाब सींग गुंडिया द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित एथॉलितिक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उनका अभिनन्दन किया
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक श्री मती शारदा सिक्का ने She's कि दि. 1जुलाई 2026कों ग्राम फूलमाल के विहार धाम में स्तिथ संस्कार केंद्र में प्रतिव्रशानुसार इस वर्ष भी फूलमाल क्षेत्र के आसपास के ग्रामों के 24 बच्चे जिन्होंने पहली बार शाला में प्रवेश किया उनका तिलक लगाकर माला पहिना कर उनका मीठा कराया साथ ही उनको पाठ्य सामग्री सहित कई उपहार भी उपस्थित अतिथियों द्वारा भेंट किये गये
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया पश्चात बह्रमा कुमारी दीदी का स्वागत श्री मती स्मृति भट्ट एवं उप सरपंच श्री मती करमा दिलीप डामोर द्वारा मोतियों की माला पहिनाकर किया मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे अखिल समाज सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक का स्वागत प्रताप सिंह सिक्का, सुरेश चंद्र जैन एवं दिलीप डामोर द्वारा किया गया अन्य उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया
संस्कार केंद्र संचालन समिति के सदस्यों की घोषणा कर स्वागत किया
स्वागत के पश्चात सर्व प्रथम इस वर्ष के लिए संस्कार केंद्र कीवर्ष 2026-27की संचालन समिति की घोषणा समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन सर ने कि जिसमें दिता मानसिंह डामोर पूर्व उपसरपंच कों संरक्षक , धन्ना भाई गमार कों अध्यक्ष, मेसू बाई कलसिंह डामोर कों उपाध्यक्ष, सुनीता डावर कों सचिव एवं अकरम राठौर कों कोषाध्यक्ष मनोनीत कर अतिथियों द्वारा स्वागत किया
रोटरी के नवीन पदाधिकारियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे रोटरी क्लब झाबुआ के अध्यक्ष रो. डा. अंकित गुप्ता एवं सचिव श्री मती अन्नू भाभर जिनका कार्यकाल 1जुलाई से प्रारम्भ हुआ उनका स्वागत कर उनको शुभकामनायें वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप रुनवाल द्वारा दी गईं, अपने कार्यभार शुरू करने के अवसर पर रोटरी क्लब के नवीन अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा नव प्रवेशित बच्चों कों मिठाई एवं बिस्किट तथा चॉकलेट आदि सामग्री भी भेंट की
सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर किया अभिनन्दन
इस अवसर पर जय बजरंग व्यायाम शाला के प्रतिभा वान पहलवान गुलाब सिंह गुंडियां जिन्होंने अभी हाल में ही अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित खुली प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया उनका सम्मानव रिष्ठ समाज सेवी मनीष व्यास, चंदर सिंह चंदेल एवं अमित सिंह जादौन द्वारा किया गया
बच्चों कों दिया आशीर्वाद
सभी मनोनीत पदाधिकारियों के स्वागत के पश्चात संस्कार केंद्र में पहली बार आएं सभी बच्चों कों दोनों दीदियों ने तिलक लगा कर आशीर्वाद प्रदान करते हुए अच्छे और संस्कार वान बनने की बात कही, बच्चों का फूलमालाओ से स्वागत श्री मती शांति वसुनिया एवं श्री मती चेतना चौहान ने किया, पाठ्य सामग्री का वितरण मनोज बाबेल एवं हरीश ब्रिजवानी ने किया, इस अवसर पर संस्था के सचिव निखिल भंडारी के निवेदन पर कई अतिथियों ने एक एक विद्यार्थीयों कों गोद लेने क़ी घोषणा क़ी, कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष यशवंत भंडारी ने किया आभार वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप रुणवाल ने माना इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं पालक गण उपस्थित थे

