सोचिए, जिस हल्दी और लाल मिर्च के पाउडर का इस्तेमाल आप रोजाना खाना बनाने में करते हैं, उन्हीं से कोई इतनी बड़ी पेंटिंग बना दे कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाए. कर्नाटक के कलाकार अमर काले ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. उन्होंने बिना सामान्य रंगों का इस्तेमाल किए हल्दी और मिर्च पाउडर से 175.82 वर्ग मीटर यानी करीब 1,892.5 वर्ग फीट की विशाल पेंटिंग बनाई है. उनकी इस कलाकारी को दुनिया की सबसे बड़ी मसालों से बनी पेंटिंग के रूप में मान्यता मिली है.
