सोडलपुर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोडलपुर में 2 जुलाई को सुंदरलाल गेहलोत के घर में चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट टिमरनी थाने में की गई जिसमें उसके घर से अज्ञात लोगों ने डीलक्स मोटरसाइकिल सहित ₹100000 चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी शिव पिता शांतिलाल बास्कर उम्र 18 साल एवं विशाल पिता चैनसिंह उम्र 20 साल निवासी सोडलपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया तथा उनके पास से मोटरसाइकिल जप्त की गई पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश गौड, एस आई रामविलास,एस आई संतोष श्रीवास्तव एवं स्टाफ की भूमिका रही।

हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट