टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 11वीं गिरफ्तारी की है. सोनीपत के गांव हरसाना निवासी प्रांजल को इंदौर से पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, उसकी निशानदेही पर सूरत से तीन अवैध हथियार और 10 कारतूस मिले हैं. वहीं, परिजनों का दावा है कि प्रांजल निर्दोष है और वह इंदौर में अस्पताल में भर्ती अपने भाई के पास था.