तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की तलाश में पुलिस ने पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर चेक पोस्ट बनाए हैं। सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाश जारी है।
