तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले में जन्मदिन की एक पार्टी में विवाद छिड़ गया. एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर कांग्रेस नेताओं को धमकाया और मारपीट की. आरोप है कि कॉन्स्टेबल शराब के नशे में धुत पार्टी में पहुंचा और वहां बैठे नेताओं से उलझ गया.