थाना आंतरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही

आंतरी थाना क्षेत्र में बिना नंबर की क्रेटा कार से पुलिस ने 10 पेटी अवैध देशी शराब की ज़ब्त

ग्वालियर। दिनांक 17.10.2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक दिनांक 17.10.26 को थाना आंतरी पुलिस को जरिए मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की क्रेटा कार जिस पर आगे पीछे नम्बर प्लेट नहीं है जौरासी तिराहा से आंतरी की तरफ आ रही है इसमें शराब की पेटी है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी आंतरी को पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आंतरी निरीक्षक गीतेश शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा जौरासी की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इसी दौरान जौरासी की तरफ से एक क्रेटा कार काले रंग की मुखबिर के बताए अनुसार आती दिखी, जिसे मोटर साइकिल को रोड़ पर रखकर रोका गया तो कार में बैठे तीन व्यक्ति कार को रोड़ पर ही खड़ा छोड़कर पीछे की तरफ गली में भाग गये। उन व्यक्तियों का पीछा भी किया लेकिन पकड़ में नही आ सके।

पुलिस द्वारा कार को थाने पर लाया गया तथा कार की तलाशी ली गई तो कार की पीछे की डिग्गी मे देशी प्लेन शराब के 10 पेटी (कॉर्टून) के रखे मिले। कॉर्टून को खोलकर चेक किया गया तो प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर प्लाटिक शीशी देशी प्लेन शराब के रखे मिले कुल कीमत करीबन 40,000 रुपये है तथा कार की डिग्गी में कॉर्टून के नीचे कार की दो नम्बर प्लेट जिन पर एमपी07-एएच-5314 रखी पाई गई। आरोपीगण द्वारा कार की नम्बर प्लेट हटाकर अवैध शराब को लाने ले जाने का काम करते है। आरोपीगणो का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से क्रेटा कार में पाई गई देशी प्लेन शराब की 10 पेटी एवं कार की दोनों नम्बर प्लेट तथा क्रेटा कार काले रंग जप्त की गई। थाना आंतरी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 140/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जप्त मशरूका - देशी प्लेन शराब की 10 पेटी कीमती लगभग 40,000/- रूपये एवं कार की दोनों नम्बर प्लेट तथा क्रेटा कार काले रंग जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका- शराब के विरूद्ध उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आंतरी निरीक्षक गीतेश शर्मा, प्रआर. संजीव निगम, प्र.आर. आरिफ मोहम्मद, आर. सत्यपाल, सैनिक देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।