थाना बिलौआ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, तीन अलग-अलग गुमशुदगी प्रकरणों में तीन महिलाओं को किया दस्तयाब
गुम इंसान के तीन अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस को मिली सफलता।
ग्राम चिरपुरा, बिलौआ एवं मकोड़ा से गुमशुदा महिलाओं को तलाश कर किया दस्तयाब।
ग्वालियर। 28.10.2026 प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर(रापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में डीएसपी ग्रामीण श्री बिंदुसार सिंह द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाना बिलौआ क्षेत्र से तीन गुमशुदा महिलाओं के गायब होने पर थाना प्रभारी बिलौआ निरीक्षक इला टण्डन द्वारा गुमशुदा महिलाओं की दस्तयाबी हेतु चौकी प्रभारी जौरासी उप निरी. राजवीर सिंह यादव के नेतृत्व में थाना बल की टीम को लगाया गया। थाना बिलौआ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम इंसान क्रमांक 01/20 की गुमशुदा महिला रामवती(परिवर्तित नाम), गुम इंसान क्रमांक 09/21 की गुमशुदा महिला सीता(परिवर्तित नाम), एवं गुम इंसान क्रमांक 10/23 की गुमशुदा महिला गीता(परिवर्तित नाम) की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना बिलौआ पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 01/20 की गुमशुदा महिला रामवती(परिवर्तित नाम) को ग्राम चिरपुरा से दस्तयाब किया गया एवं गुम इंसान क्रमांक 09/21 की गुमशुदा महिला सीता(परिवर्तित नाम) को बिलौआ तथा गुम इंसान क्रमांक 10/23 की गुमशुदा महिला गीता(परिवर्तित नाम) को मकोड़ा से दस्तयाब किया गया।
इस प्रकार थाना बिलौआ पुलिस ने वर्षों से लापता तीनों गुमशुदा महिलाओं को तलाश कर दस्तयाबी में सफलता प्राप्त की।
*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी बिलौआ निरीक्षक इला टण्डन, चौकी प्रभारी जौरासी उप निरी. राजवीर सिंह यादव, प्र.आर. मुकेश कुमार, म.आर. वर्षा यादव, आर. सुनीता जाट की सराहनीय भूमिका रही।
