थाना डबरा सिटी पुलिस की हत्या के प्रयास के प्रकरण में कार्यवाही
चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू जप्त
दुकान पर विवाद के बाद फरियादी के साथ चार लोगों ने की थी मारपीट, चाकू व बका से किया था हमला।
ग्वालियर दिनांक 25.10.2026। घटना के संक्षिप्त विवरण :- फरियादी राहुल पाल निवासी मीट मार्केट डबरा जिला ग्वालियर ने ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि वह दिनांक 24.10.26 के लगभग रात्रि 11.30 बजे बाजार से अपने घर मीट मार्केट जा रहा था, तभी रेलवे पुल के नीचे खाटू श्याम प्रोविजन साहू जी की दुकान पर रवि जाटव दुकान के मालिक से बहस कर रहा था तो मैने रवि जाटव को रोका तो रवि जाटव मुझे माँ-बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा जब मैने गाली देने से मना किया तो रवि जाटव ने अपने पिता कैलाश जाटव, और भाई सुमित तथा राहुल उर्फ जनी को बुला लिया फिर चारांे लोगों ने उसकी लात घूसों से मारपीट की और राहुल जाटव ने मुझे जान से मारने की नियत से चाकू मारा जो मेरे गले में लगा तथा सुमित ने मुझे धारदार हथियार बका से मारा जो मेरे दोनांे हाथ की हथेलियों में लगा और खून निकलने लगा। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अप0क्र0 648/26 धारा 109(1),115(2),296(बी),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों की पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर उक्त प्रकरण में फरार आरोपी रवि जाटव एंव कैलाश जाटव निवासीगण मीट मार्केट डबरा जिला ग्वालियर को धरदबोचा। पूछताछ मेें दोनों आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को जो कि पिता पुत्र है उन्हे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी रवि जाटव से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने डबरा में पुराने शुगर मील के पास छिपा कर रखना बताया। आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा पुराने शुगर मील के पास एक पेड़ के नीचे से घटना मे प्रयुक्त स्टील का चाकू जप्त किया गया। उक्त प्रकरण के फरार शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :- 1. रवि जाटव पुत्र कैलाश जाटव निवासी मीट मार्केट डबरा जिला ग्वालियर 2. कैलाश जाटव निवासी मीट मार्केट डबरा जिला ग्वालियर
जप्त मशरूका :- घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू जप्त किया।
सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा, उनि जितेन्द्र आर्यन शर्मा, आर. रंधौर सिंह, आर. अनूप गुर्जर, आर. सुरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
