थाना जनकगंज पुलिस की फरार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही
एडवोकेट दीपांकर मिश्रा पर कट्टे से जानलेवा फायर करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने 315 बोर का कट्टा सहित किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 16.11.2026 -
घटना का संक्षिप्त विवरण - फरियादी दीपांकर मिश्रा निवासी महलगांव ग्वालियर ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14.11.2026 की शाम वह अपने साथी नीलेश वर्मा के साथ नई सड़क गिव एण्ड टेक शोरूम में कपड़े लेने गया था। मैंने बाहर आकर देखा कि सडक पर जाम लग रहा है। इसी बीच मैं राठी हॉस्पीटल वाली गली में टहलते हुये फोन पर बात रहा था तभी योजनाबद्ध तरीके से जीतू भाटी अपने दो अज्ञात साथियांे के साथ मोटर साईकिल पर आया और मुझे जान से मारने की नीयत से कट्टे से लगातार पांच राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली मेरी गाड़ी में भी लगा तथा उसके साथी नीलेश वर्मा पर भी फायर किया गया जिससे वह झुककर बच गया। जीतू भाट्टी द्वारा मुझे सुबह फोन लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में अप0क्र0- 109(1),296(बी),351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर,भापुसे को थाना जनकगंज पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी बदमाशों को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 15.11.2026 को थाना जनकगंज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के आरोपी गुप्तेश्वर मंदिर के आगे तिघरा रोड़ पर खड़े हुये हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो गुप्तेश्वर मंदिर तिघरा रोड़ पर झाडियांे के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे जिन्होने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम जीतू भाटी, अभिषेक खटीक व विशाल बाल्मीक बताया। पुलिस द्वारा आरोपी जीतू भाटी से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने साथ पकड़े गये दोनों साथियों के साथ मिलकर दिनांक 14.11.26 को दीपांकर मिश्रा पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर करना एवं घटना के बाद कट्टे को गुप्तेश्वर मंदिर के पास झाडियों में छिपाकर रखना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी जीतू भाटी की निशादेही पर मौके से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टे को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये तीनों आरोपियों को थाना जनकगंज के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण - 1. जीतू भाटी पुत्र करोडे भाटी उम्र 31 साल निवासी गेडेवाली सडक जीवाजीगंज ग्वालियर। 2. अभिषेक खटीक उर्फ छिल्ली पुत्र किशन खटीक उम्र 26 साल निवासी सदर। 3. विशाल उर्फ भण्डारी (बाल्मीक) पुत्र मानव बाल्मीक उम्र 27 साल निवासी ढोली बुआ का पुल गाडी वाला मोहल्ला लश्कर ग्वालियर।
जप्त मशरूका - घटना में प्रय़ुक्त एक 315 बोर का कट्टा जप्त किया।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा, सउनि0 भूपेन्द्र कटारे, प्रआर0 राजेन्द्र मिश्रा, आर0 भूपेन्द्र धाकड, रणवीर शर्मा, सुमित शर्मा, पवन शर्मा, रामकेश गुर्जर, पवन यादव, विकास माहौर, विजय कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
