थाना झांसीरोड पुलिस की नो-एंट्री में भारी वाहन प्रवेश करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई

🔴 नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले दो ट्रक पुलिस ने किए जब्त, दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण कराया।

🔴 विक्की फैक्ट्री चौराहे से नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले दोनों ट्रकों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रुकवाकर किया जब्त।

🔴 वाहन रोकने के पुलिस के प्रयास के बावजूद नहीं रुके चालक, दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई।

ग्वालियर, दिनांक 22.10.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना झांसीरोड क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री पुलिस पॉइंट से वायरलेस सेट पर सूचना प्राप्त हुई कि विक्की फैक्ट्री चौराहे से दो भारी ट्रक नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं। सूचना पर थाना झांसीरोड पुलिस बल को तत्काल रवाना किया गया।

पुलिस कार्रवाई का विवरण पहला ट्रक:- पुलिस ने ट्रक क्रमांक RJ11 GL 9156 को माधव नगर गेट के पास रुकवाया। चालक ने अपना नाम दीपू उर्फ दीपचन्द कुशवाह, उम्र 18 वर्ष, निवासी झाड़े सिंह का पुरा, तहसील मनिया, जिला धौलपुर (राजस्थान) बताया। *माननीय न्यायालय में प्रकरण पेश करने पर न्यायालय द्वारा उक्त ट्रक चालक पर 30,000/- रुपए का जुर्माना किया गया।

दूसरा ट्रक:- पुलिस ने ट्रक क्रमांक MP07 HB 8245 को आयुष्मान अस्पताल के सामने रुकवाया। चालक ने अपना नाम बनवारी गुर्जर, उम्र 44 वर्ष, निवासी धौरेरा, तहसील जौरा, जिला मुरैना बताया। पुलिस द्वारा दोनों चालकों से पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब जैसी गंध आने तथा पुलिस के रोकने के प्रयास के बावजूद वाहन नहीं रोकने, नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण दोनों ट्रकों को पंचानों के समक्ष जब्त किया गया। दोनों वाहनों के पृथक-पृथक जब्ती पत्रक तैयार कर मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गए , जिसमें से एक गाड़ी पर आज 30000/- का दंड माननीय न्यायालय ने लगाया है,अलग अलग थाना क्षेत्र में लगातार नो एंट्री की कार्यवाही की जा रहीं है।

ग्वालियर पुलिस की आमजन से अपील :- वाहन में किसी भी प्रकार की आतिसबाजी का परिवहन न करें, शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाएं। ग्वालियर शहर में न आने वाले भारी वाहन बायपास पर ही चलें , और ग्वालियर शहर में आने वाले भारी वाहन रात्रि निर्धारित समय के बाद ही शहर में प्रवेश करें। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।