*थाना झॉसीरोड़ पुलिस की शातिर चोरों के खिलाफ कार्यवाही*

*सूने घर में घुसकर चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार*

ग्वालियर। 27.11.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी क आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री शैलेन्‍द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झॉसीरोड़ निरी0 सुरभि शर्मा ने पुलिस टीम को अप.क्र. 391/26 में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बरीआ रेलवे पुल की तरफ एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र0 एमपी07-सीई-1144 में कुछ लोग सोना चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो बरीआ रेलवे पुल के पास सफेद रंग की कार खड़ी दिखी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर देखा तो कार में चार व्यक्ति बैठे हुए मिले। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम महेन्द्र पाल मोगिया, भान सिंह उर्फ भानू मोगिया, राहुल जाटव, दीपक मोगिया बताया।

पुलिस द्वारा संदेहियों से उक्त अपराध के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उन्होने अपने साथी गोलू मोगिया के साथ सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किए माल को आपस में बांटना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से एक जोडी तोडिया चांदी की, 06 नग चांदी के बिछिया व एक स्विफ्ट डिजायर कार क्र0- एमपी07-सीई-1144 को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये चोरों आरोपियों को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व से अपराध पंजीबद्ध हैं। थाना झॉसीरोड़ पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में फरार अन्य आरोपी गोलू मोगिया की तलाश की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी मुकेश शर्मा निवासी आईटीएम कॉलेज के सामने गेट नम्बर 2 ग्वालियर थाना झांसी रोड में रिपोर्ट लेख कराई कि वह अपने परिवार के साथ दिनांक 21.11.2026 को शादी में डबरा गये थे। अगले दिन दिनांक 22.11.2026 की सुबह डबरा से वापस अपने घर आया तो देखा कमरे में रखी अलमारियांे का ताला टूटा हुआ था और उनमें रखे सोने के आभूषण तथा कुछ नगदी रुपये नहीं थे, जिन्हे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

*गिरफ्तार नकबजनः-* 1. महेन्द्र पाल मोगिया पुत्र लल्लूराम उम्र 32 माल निवासी रामनगर ग्वालियर। (पूर्व के 16 अपराध) 2. दीपक मोगिया पुत्र बहादुर उम्र 22 साल निवासी ग्राम चितवा डेरा, दतिया। (पूर्व के 02 अपराध ) 3. राहुल जाटव पुत्र पंचम उम्र 26 साल निवासी खटीक मौहल्ला ग्वालियर। (पूर्व के 16 अपराध) 4. भान सिंह उर्फ भानू मोगिया पुत्र धर्मेन्द्र उम्र 25 साल निवासी रामनगर, थाना झांसीरोड ग्वालियर। (पूर्व के 02 अपराध)

*जप्त माल:-* एक जोडी तोडिया चांदी की, 06 नग चांदी के बिछिया व एक स्विफ्ट डिजायर कार क्र0- एमपी07-सीई-1144 की जप्त।

*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झॉसीरोड़ निरी0 सुरभि शर्मा, उनि0 आकाश आर्य, उनि0 आशीष शर्मा, सउनि0 राजवीर यादव, प्र.आर0 रामबरन लोधी, जितेंद्र गुर्जर, शैलेश कुशवाह, आर0 अंगद यादव, नीरज यादव, श्याम जाट, म.आर0 उर्मिला चतुर्वेदी, आर0 चालक नीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही है।