थाना मोहना पुलिस की अवैध पटाखों के खिलाफ कार्यवाही
घर में पटाखों का अवैध रूप से भंडारण कर रखने वालें चार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर पुलिस ने अवैध पटाखें किए जप्त
आरोपियों से 6800 नग पटक कर फोड़ने वाले पटाखे एवं 210 नग बत्ती वाले पटाखे कुल जप्त पटाखे कीमती लगभग 8300/- रूपये के किए जप्त।
ग्वालियर। 24.10.2026। दीपावली एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्बाइड गन, अवैध एवं प्रतिबंधित पटाखों और विस्फोटक सामग्री के अवैध निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 24.10.2026 को मोहना पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नीलगर मोहल्ला मोहना में एजाद खांन नाम का व्यक्ति अवैध पटाखे रखे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को थाना मोहना पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहना निरी0 विनय सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान नीलगर मोहल्ला मोहना स्थित घर पर जाकर देखा तो घर पर चार व्यक्ति उपस्थित मिले, जिनसे नाम व पता पूछने पर उन्होने अपने नाम (1) एजाद खांन पुत्र स्व.सुल्तान खांन उम्र 60 साल (2) तालिम खांन पुत्र स्व.मिस्टर खांन उम्र 25 साल (3) अरमान खांन पुत्र स्व.नत्थे खांन उम्र 27 साल निवासी (4) सलीम खांन पुत्र स्व. इस्माईल खांन उम्र 50 साल निवासीगण नीलगर मोहल्ला मोहना ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा घर की तलाशी लेने पर बरामदे में तीन कट्टों में पटक कर फोड़ने बाले पटाखे व एक कट्टा में बत्ती बाले पटाखे भरे मिले। पुलिस द्वारा एजाद खांन व अन्य तीनों से उक्त पटाखों के संबंध में लायसेंस मांगा गया जो कोई लायसेंस नही होना बताया। उक्त आरोपियों का यह कृत्य धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 का पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से 210 नग बत्ती वाले पटाखें एवं 6800 नग पटक कर फोड़ने वाले पटाखे कुल जप्त पटाखे कीमती लगभग 8300/- रूपये के जप्त किये गये। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ थाना मोहना में धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त विस्फोटक सामग्रीः- 6800 नग पटक कर फोड़ने वाले पटाखे एवं 210 नग बत्ती वाले पटाखे कुल जप्त पटाखे कीमती लगभग 8300/- रूपये।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहना निरी. विनय सिंह तोमर, उनि. सरनाम सिंह परमार, प्रआर. सतनाम सिंह, आर. महेश बघेल, आर. लोकेश जाट, आर. दिगम्बर जाट, आर. शैलेन्द्र यादव, आर.महेन्द्र यादव, आर. सूरज राजे की सराहनीय भूमिका रही है।
