प्रितेश घोड़ावत रिपोर्टर

थाना प्रभारी कल्याणपुरा भूरिया जी को मिली सफलता दो नाबालिक अपहर्ताओ को

दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

* प्रभारी व्दारा दो टीम बना कर गुजरात भेजा दोनो टीम को मिली सफलता ।

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन साहब, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन, मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदशन पर थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भुरिया व्दारा दो टीम बना कर दोनो नाबालिक अपहर्ताओ व गुमशुदा महिला कि तलाश मे भेजा गया था, टीम व्दारा अपनी सुझ- बुझ से पता लगाकर लेकर आई ।

इसी अनुक्रम मे दिनांक 20.08.2023 को ग्राम भमरदा से फरियादी व्दारा अपनी नाबालिक के बिना बताये घर से चले जाने कि रिपोर्ट थाना कल्याणपुरा पर किया था रिपोर्ट पर अपराध क्र. 421/2023 धारा 363 भादवि का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना कि विवेचना के दौरान पता चला की अपहर्ता गुजरात मे है । जहाँ पर एक टीम बनाकर कर रवाना किया गया टीम व्दारा सउनि. नरेन्द्र परमार, आर. चंद्रभान व्दारा अपहर्ता को जेतपुरा गुजरात से अपहर्ता को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।

दिनांक 28.08.2023 को ग्राम नेगडिया के फरियादी व्दारा अपनी लडकी के बिना बताये चले जाने कि रिपोर्ट थाने पर कि थी जिस पर अपराध क्र. 429/2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर तलाश किया । तो पता चला कि अपहर्ता अपनी बुआ के घर पर है जिसकी दस्तयाबी पंचानामा बनाकर दस्याब किया है ।

दिनांक 4.8.2023 को फरियादी व्दारा रिपोर्ट किया कि मेरी माँ मजदुरी करने मेघनगर गई थी जो घर वापस न आने पर थाना कल्याणपुरा पर रिपोर्ट कि गई थी जिस पर गुमईसान क्र. 45/2023 का पंजीबध्द कर जाँच कि गई । जाँच के दौरान गुमशुदा सायबर सैल कि मदत से पता करते भावनगर गुजरात मे रह रही है । जिस पर दुसरी टीम प्रआर. 246 चंदरसिह, आर. नारायण, व्दारा तलाश करते मजदुरी करते मिली जिसे दस्तयाब किया गया ।

दोनो टीमो ने बडी सुझ बुझ से अपहर्ता व गुमशुदा को दस्तयाब किया ।

दस्तयाबीः- (1) अपराध क्र. 421/2023 धारा 363 भादवि,

(2) अपराध क्र. 429/2023 धारा 363 भादवि,

(3) गुमईसान क्र. 45/2023

सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिह भूरिया, सउनि. नरेन्द्र परमार, प्रआर. 246 चंदरसिह आर. 516 चंद्रभानसिह, आर. नारायण, महिला आर. नेहा. 145 गणावा, सायबर सेल प्रभारी उनि. जितेन्द्र सिह चौहान, आर. संदीप, आर. महेश का सराहनीय योगदान रहा ।