लोकेशन ग्वालियर थाना तिघरा पुलिस की शातिर चोर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
*तिघरा क्षेत्र से शटरिंग की 24 नग लोहे की प्लेट चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार*
🔴 *शटरिंग की 24 नग लोहे की प्लेट कीमती लगभग 90 हजार रूपये तथा घटना मेें प्रयुक्त एक नीले रंग का स्वराज 735 एफई ट्रेक्टर व ट्रॉली को जप्त किया गया।*
ग्वालियर। 21.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिघरा निरीक्षक शिवराम सिंह कंसाना के द्वारा थाना बल की टीम को थाना तिघरा के अप0क्र0 89/26 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया और दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
आज दिनांक 21.09.2026 को थाना तिघरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त प्रकरण के संदेही भूपेन्द्र उर्फ भूकन यादव को मेड़े के पुरा के पास से धरदबोचा और पूछताछ में उसके द्वारा दिनांक 06/07.09.26 की दरमियानी रात अपने नीले रंग के स्वराज 735 एफई ट्रेक्टर व ट्राली में घटना स्थल से 24 नग शटरिंग की प्लेटे चोरी करना स्वीकार किया। थाना तिघरा पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर शटरिंग की 24 नग लोहे की प्लेट को फिल्टर प्लांट के पीछे इस्लामपुरा के पास जंगल से मय एक नीले रंग का स्वराज 735 एफई ट्रेक्टर व ट्राली के जप्त किया जाकर आरोपी को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी अनोज कुमार गर्ग निवासी ग्राम व पोस्ट जौरी ब्राह्मण, तहसील भिण्ड जिला भिण्ड(म.प्र.) हाल निवासी डीडी नगर ग्वालियर ने थाना तिघरा में रिपोर्ट लेख कराई कि वह हिलवेज ग्वालियर वेस्टर्न प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में लेवर कान्ट्रेक्टर के रूम में काम कर रहा है। सौजना ग्राम के पास पुलिया बनाने का काम चल रहा था जिसके लिए कंपनी द्वारा शटरिंग मटेरियल मिला था वह सौजना ग्राम के पास कार्य स्थल के पास ही मैदान में रखा हुआ था। दिनांक 07.09.2026 के रात के समय मैने शटरिंग के सामान को चेक किया तो रखे हुए मटेरियल में से शटरिंग की 24 नग लोहे की प्लेट गायब थी। लोहे की प्लेट कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तिघरा में अप0क्र0 89/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*: भूपेन्द्र उर्फ भूकन यादव पुत्र रामस्वरूप यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम कुलैथ थाना तिघरा जिला ग्वालियर (म.प्र.)
*जप्त मशरूका*: शटरिंग की 24 नग लोहे की प्लेट कीमती लगभग 90 हजार रूपये तथा घटना मेें प्रयुक्त एक नीले रंग का स्वराज 735 एफई ट्रेक्टर व ट्राली को जप्त किया गया।
*सराहनीय भूमिका*: थाना प्रभारी तिघरा निरी. शिवराम सिंह कंसाना, उनि. महेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रआर. अर्जुन सिंह धाकड़, प्रआर. सोनू मांझी, आर. शाहरूख अली, आर. नीकेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
