हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
रहटगांव थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कायदा में ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंकित सिलारे उम्र 10 वर्ष पिता रमेश सिलारे की ट्रैक्टर में दबने से मौत हो गई।पिता रमेश सिलरे ने सोनालिका कंपनी का नया ट्रैक्टर लेकर आया था जिसे वह कायदा के पास ही नदी में धोने ले गया और धोकर के ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया तभी बालक ट्रैक्टर पर बैठ गया और उसने अनजाने में ही क्लच दबा दिया ट्रैक्टर ढलान होने के कारण नदी की ओर चला गया और पलट गया वहीं बालक की मृत्यु हो गई।
