बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट
उमरेठ के चारगांव मेंआकाशीय बिजली गिरने से ग्राम पंचायत चारगांव में दो बैलों की मौत
इस बर्ष पुरी बारिश चली गई किंतु ऐसी बारिश नहीं देखी आज इतनी तेज रफ्तार से बारिश हुई कि लोग देखकर हैरान रह गए
उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत चारगांव में पहली बार ऐसी बारिश हुई जो पूरी बरसात में कभी नहीं हुई थी इस समय किसानों की फसल पक कर तैयार हो गई है किंतु इस बार आज ऐसी बारिश हुई चारगांव सहित पटपड़ा क्षेत्र में आज अचानक इतनी तेज बारिश हुई कि नदी नाले उफान पर हैं उसी दौरान ग्राम पंचायत चारगांव के एक किसान के खेत पेड़ के पास बंधे दो बैलों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई आनन-फानन में ग्राम वासियों ने उमरेठ थाना में जाकर एफ आई आर दर्ज कराई वहीं विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दी गई मौके पर पशु विभाग के अधिकारी पहुंचकर जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की गई
