ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सोमवार को 15 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों का भूमिपूजन करेंगे

ग्वालियर 22 नवम्बर 2026/ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को उप नगर ग्वालियर में 15 करोड़ 81 लाख 48 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन करेंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सोमवार सुबह 11 बजे उप नगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 06 लधेडी बम भोले की बगिया में 24.73 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। तदोपरांत दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 06 में 20 लाख 33 हजार की लागत से श्री मोहर सिंह यादव के आवास से श्री किशन यादव के आवास तक एवं श्री चंदन यादव के आवास से माता मंदिर तक सडक मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन माता मंदिर के पास यादव मोहल्ला घासमण्डी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर दोपहर 1 बजे 14 लाख 65 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 06 राय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद राय कॉलोनी के पास श्री बद्री पंडित के आवास से श्री धीर सिंह के होटल तक 21 लाख 77 हजार की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन राय कॉलोनी फ़ील्ड के पास आयोजित कार्यक्रम में करेंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर शाम 4 बजे सागरताल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में 15 करोड़ रुपए की लागत से बहोडापुर चौराहे से दुर्गादास राठौर की प्रतिमा तक निर्मित होने वाले सडक मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।