उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक न हीं लग पा रही है.इसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं रविवार को नौचंदी थाना क्षेत्र में मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक अहद गंभीर रूप से घायल हो गया. मांझा युवक के गले में फंस गया जिससे उसकी गर्दन कट गई. गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसका इलाज किया जा रहा है!