*झाबुआ से_ अमित सिंह जादौन* _वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई झाबुआ द्वारा 21 अक्टूबर को डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया , जिसमें वैश्य इकाई की सभी बहनों ने गरबा परिधान में माता रानी की आरती उतारी एवं फिर गरबा किया , लकी ड्रा भी निकाले गए , इस बार इकाई ने एक नई प्रथा का समावेश किया जिसमें शहर की अन्य महिलाओं को भी अतिथियों के रूप में इनवाइट किया गया था , हर सदस्य अपना एक मेंबर साथ में ला सकता था , सभी ने साथ में प्रसादी का भी आनंद लिया , आयोजन शहर के मध्य स्थित शांतिनिकेतन गार्डन में हुआ ... पिछले 4 साल से लगातार हर नवरात्रि पर इकाई द्वारा ये आयोजन रखा जाता है और आने वाले सालों में भी इसको किया जाना निश्चित है

आयोजन में इकाई की जिला अध्यक्ष सुनीता बाबेल , जिला सहसचिव सोनल बाबेल , नगर अध्यक्ष ऋतु सोडानी, नगर उपाध्यक्ष शैलू बाबेल , नगर सचिव मीना सोनी , नगर कोषाध्यक्ष अर्चना माहेश्वरी , एवं इकाई की अन्य सदस्य उपस्थित थी ....