*वार्षिक साधारण सभा सम्पन* *भाजपा जिलाध्यक्ष भारती हुए शामिल*

संस्था: बी पैक्स राजोद दिनांक: 19 सितंबर 2026,

सरदारपुर राजोद

सरदारपुर - राजोद शनिवार को दिनांक 19.09.2026, संस्था खाद गोदाम बी पैक्स राजोद में वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, जिला महामंत्री राकेश पटेल,जिला अध्यक्ष अजजा मोर्चा सुनिल वसुनिया, कन्हैयालाल पटेल, राजेन्द्र सिंह राठौर, श्याम सग्रीत्रा, प्रकाश धाकड़ रहे बैठक में संस्था के सम्मानित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भारती ने संबोधित करते हुए किसानों को भाजपा सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया।

सभा के दौरान निम्नलिखित मुख्य कार्य संपादित किए गए: *आय-व्यय व वित्तीय स्थिति की समीक्षा:* सदस्यों के समक्ष विगत वर्ष एवं चालू वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर संस्था की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया गया। बजट स्वीकृति: आगामी वित्तीय वर्ष हेतु संस्था के प्रस्तावित बजट पर विचार-विमर्श कर उसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। *उत्कृष्ट सदस्यों का सम्मान:* संस्था के प्रति निष्ठावान एवं समय पर ऋण चुकता करने वाले नियमित सदस्यों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही कृभको द्वारा पी एम प्रणाम संगोष्ठी खेती दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर संस्था प्रबंधक संस्था के अन्य कर्मचारी एवं विक्रेता गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों व अतिथियों का आभार व्यक्त कर सभा का समापन किया गया।