इरफान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पारस जैन ने शुक्रवार 28 जनवरी को वार्ड-4 संजय नगर निवासी भारतसिंह राठौर के दुर्घटना में घायल होने के कारण उनके निवास पर पहुंच कर स्वास्थ्य के बारे में कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायल राठौर को स्वेच्छानुदान मद से इलाज हेतु 65 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।