विद्युत वितरण कंपनी ने ग्वालियर शहर वृत में सम्पर्क अभियान के तहत लगाए 9 शिविर

124 आवेदनों का मौके पर ही हुआ निराकरण

ग्वालियर 24 अक्टूबर 2026/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा "संपर्क अभियान" के अंतर्गत ग्वालियर शहर वृत में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार 24 अक्टूबर को शहर में 9 शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 376 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 124 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।

महाप्रबंधक शहर वृत से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों में बिल संशोधन संबंधी 20, मीटर एवं सर्विस केबिल संबंधी 03, कनेक्शन भुगतान संबंधी 217, तकनीकी सेवाओं संबंधी 12 आवेदन शामिल हैं। कंपनी द्वारा चलाये जा रहे सम्पर्क अभियान की उपभोक्ताओं द्वारा सराहना की जा रही है।

इन शिविरों का आयोजन उपभोक्ता सहभागिता को सदृढ करने, बिलिंग एवं राजस्व संग्रहण की दक्षता में सुधार, तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी तथा कंपनी की वित्तीय स्थिति को सृदृढ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।