विज्ञान नगर के चमत्कारी हनुमान मंदिर में गणेशोत्सव की धूम, 24 सितंबर को होगा सुंदरकांड

रिपोर्ट - निश्चल शर्मा कोटा। विज्ञान नगर क्षेत्र स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 8 दिनों से मंदिर परिसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पंडाल परिसर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

आयोजन के तहत 24 सितंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं भगवान श्री गणेश के विसर्जन के दिन अखाड़ा भी निकाला जाएगा। अखाड़े को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।