लोकेशन। जैसी नगर/। सागर
दिनांक 25 /12/22
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी
स्लंग / राजस्व मंत्री श्री राजपूत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिसोदिया ने जेरा परियोजना का भूमि पूजन किया
एंकर / पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर जैसीनगर के जनपद पंचायत प्रांगण में विशाल किसान सम्मान समारोह के अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने 171 करोड रू. की जेरा माध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। समारोह में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग किसानों का शाल श्रीफल और फूलमाला से सम्मान किया। राजस्व मंत्री ने किसानों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंन्दन किया। राजस्व मंत्री ने कार्यक्रम में कृषि विभाग की योजना के तहत हितग्राहियों को कृषि उपकरणों का वितरण तथा प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में ग्रामीण जनों को उनके मकान के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीण जनों की सुविधा को देखते हुए जैसीनगर से दो बसे वरमान के लिए शुरू की गई। मंत्री द्वय ने हरी झंडी दिखाकर बसों रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिह राजपूत, दर्शन सिंह चौधरी, धीरज सिंह, रानी कुशवाहा, देवेन्द्र फुसकेले, मुकेश राय, सुश्री नर्मदा सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, जिला पंचायत, जनपद पंचायत ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि दूर-दूर से आए किसान और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के हित मे कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रत्येक किसान को 6 हजार रू. की राशि किसान सम्माननिधि के रूप में दी जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 4 हजार रू. की राशि और मिलाकर इस प्रकार प्रत्येक किसान के खाते में 10 हजार रू. की राशि जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हम गांव की सडकों पर चलते है तो हमे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी का चेहरा याद आता है। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वमित्व योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों का उनके मकान का स्वामित्व नहीं था। इससे उन्हें लाभ नहीं मिल पाता था। प्रदेश में राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के का क्रियान्वयन किया जा रहा है ताकि लोगों को उनको मकान का मालिकाना हक मिल सके। वे बैंक लोन, जमानत आदि लाभ ले सके। राजस्व मंत्री ने जेरा परियोजना की राशि स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री चौहान और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को धन्यवाद दिया। राजस्व मंत्री ने कहा कि जैसीनगर में एसडीएम कार्यालय शुरू करने के लिए फाइल चल रही है ताकि यहां के लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्यो के लिए सागर न जाना पडे। उन्होंने बताया कि मंडी आने वाले किसानों की सुविधा के लिए मंडी में 2 करोड रू. की लागत से एक सुविधा युक्त भवन बनेगा। राजस्व मंत्री ने कहा कि जेरा सिंचाई परियोजना का कार्य फसल कटाई के बाद ही शुरू होगा। इससे क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए उन्होंने 3 संकल्प लिए थे। गांव-गांव तक सडक, प्रत्येक गांव में स्कूल और प्रत्येक घर में टोटी से पानी। दो पूरे हो चुके है और तीसरे पर कार्य तेजी से कार्य चल रहा है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जैसीनगर में सर्व सुविधा युक्त एक बडी स्कूल बिलि्ंडग बनेगी इसका लाभ 20 गांव के बच्चों को मिलेगा। गांव तक स्कूल बस की सुविधा होगी।
