मंगलवार, 22 सितंबर 2026निष्पक्ष • निर्भीक • आपके साथ
NEWS24x7 INDIA
मौसम...
NEWS24x7 INDIA

जबलपुर

01
जबलपुर • 20/9/2026

सेवा संकल्प अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सेवा संकल्प अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

02
जबलपुर • 27/8/2026

जबलपुर के साई शाह को ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’, द दून स्कूल के आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन

जबलपुर के साई शाह को ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’, द दून स्कूल के आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन जबलपुर। शहर के साई शाह ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल द दून स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (Model United Nations) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’ (High Commendation Award) हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। [video width="1024" height="576" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2026/08/352e82c50f3e40b5a8eba4f766dc2286.mp4"][/video] सम्मेलन में साई शाह ने अपने विद्याल

03
जबलपुर • 22/7/2026

जज को फोन लगाने के आपराधिक अवमानना मामले में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को हाई कोर्ट से बड़ी राहत हाई कोर्ट ने स्वीकार की बिना शर्त माफी; भविष्य के लिए दी कड़क चेतावनी

जज को फोन लगाने के आपराधिक अवमानना मामले में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को हाई कोर्ट से बड़ी राहत हाई कोर्ट ने स्वीकार की बिना शर्त माफी; भविष्य के लिए दी कड़क चेतावनी जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (जबलपुर की मुख्य पीठ) ने विजयराघवगढ़ से विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के खिलाफ दर्ज आपराधिक अवमानना मामले का निपटारा कर दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की डबल बेंच ने विधायक द्वारा प्रस्तुत की गई बिना शर्त लिखित माफीनामा को स्वीकार करते हुए उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो। क्या था पूरा मामला? मामला

04
जबलपुर • 12/6/2026

नहर निर्माण की आड़ में अवैध उत्खनन का आरोप, डबरा वाली खेर माई एवं डबरा टोरिया को बचाने ग्रामीण पहुंचे सांसद के दरबार

नहर निर्माण की आड़ में अवैध उत्खनन का आरोप, डबरा वाली खेर माई एवं डबरा टोरिया को बचाने ग्रामीण पहुंचे सांसद के दरबार ग्राम पंचायत देवनगर के ग्राम पथरई एवं सहजपुरा के बीच स्थित आस्था, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े प्राचीन धार्मिक स्थल डबरा वाली खेर माई मंदिर एवं डबरा टोरिया क्षेत्र को संभावित खनन गतिविधियों से बचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांसद आशीष दुबे को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नहर निर्माण की आड़ में खनन माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन की कोशिशें की जा रही थीं, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने समय रहते प्रशासन को दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को ल

05
जबलपुर • 7/6/2026

पथरई गाँव में नहर निर्माण की आड़ में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पथरई गाँव में नहर निर्माण की आड़ में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी देवनगर पंचायत के पथरई गांव में मुरुम, लेटराइट और अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन का दावा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवनगर के ग्राम पथरई से अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नहर निर्माण कार्य की आड़ में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनिज संपदा का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे गांव की प्राकृतिक संरचना और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सहजपुरा और पथरई के बीच स्थित डबरा टोरिया क्षेत्र, जहां प्रसिद्ध डबरा व

06
जबलपुर • 5/1/2026

गांव से रामलला तक श्रद्धा का सफ़र: 1365 किमी की पदयात्रा में युवाओं ने रचा आस्था का इतिहास

गांव से रामलला तक श्रद्धा का सफ़र: 1365 किमी की पदयात्रा में युवाओं ने रचा आस्था का इतिहास रामभक्ति, राष्ट्रभाव और संकल्प की मिसाल: बैतूल से अयोध्या तक दो युवाओं की ऐतिहासिक पदयात्रा पनागर | कुशनेर :-अमित परौहा की। (विशेष रिपोर्ट) जब संकल्प में श्रद्धा हो, कदमों में आस्था हो और हृदय में राष्ट्रभाव—तो साधारण यात्रा भी इतिहास बन जाती है। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के एक छोटे से गांव से निकले दो युवा धनंजय सिंह ठाकुर और केशव मुरले ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दोनों युवा 1365 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा सिर्फ 21 दिनों में पूरी करने का दृढ़ निश्चय लेकर अयोध्या धाम की ओर अग्रसर हैं। उनका लक्ष्य है—श्

07
जबलपुर • 5/1/2026

सामान्य वनमण्डल जबलपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिहोरा (सा.) में संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

सामान्य वनमण्डल जबलपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिहोरा (सा.) में संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक, मध्य वन वृत्त जबलपुर श्री कमल अरोरा, वनमण्डलाधिकारी, सामान्य वनमण्डल जबलपुर (सा.) श्री ऋषि मिश्रा एवं उपवनमण्डलाधिकारी सिहोरा (सा.)के अवैध गतिविधियों एवं वन अपराधों की रोकथाम संबंधी निर्देशों के अनुपालन में, आज दिनांक 05/01/2026 को सामान्य वनमण्डल जबलपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिहोरा (सा.) के बीट पिपरसरा, कक्ष क्रमांक PF-29 (संरक्षित वन क्षेत्र) में वन परिक्षेत्र अधिकारी सिहोरा श्री सौरभ शर्मा के दिशा-निर्देशन में, वन परिक्षेत्र सिहोरा एवं पनागर

08
जबलपुर • 5/1/2026

पनागर के सराफा व्यापारी लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर निकाला जलूस, देखें खास खबर…..

लोकेशन - पनागर/जबलपुर पनागर लूटकांड का खुलासा: भूरा ज्वैलर्स से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार 🔹 पनागर/ जबलपुर अमित परौहा की रिपोर्ट। पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूरा ज्वैलर्स के संचालक के साथ हुई सनसनीखेज लूट की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस लूटकांड में शामिल छह आरोपियों में से दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और दूसरा नागपुर (महाराष्ट्र) का निवासी है। वहीं, शेष चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर को पनागर स्थित भूरा ज्वैलर्स

09
जबलपुर • 5/1/2026

शिवाजी वार्ड को मिला विकास का तोहफा, 11 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न।

शिवाजी वार्ड को मिला विकास का तोहफा, 11 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न। पनागर शिवाजी वार्ड में गूंजा विकास का संकल्प, सामुदायिक भवन बनेगा सामाजिक गतिविधियों का केंद्र पनागर शिवाजी वार्ड में विकास की नई नींव, 11 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न पनागर/ जबलपुर से अमित परौहा की रिपोर्ट। नगर के शिवाजी वार्ड में सोमवार को बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन के निर्माण का भूमिपूजन समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग ₹11 लाख की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्रवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क

10
जबलपुर • 26/12/2025

मध्यप्रदेश की जबलपुर एस टी एफ को बड़ी कामयाबी, 599 किलो गांजा ट्रक सहित जब्त लगभग क़ीमत एक करोड़ 80 लाख रूपये

मध्यप्रदेश की जबलपुर एस टी एफ को बड़ी कामयाबी, 599 किलो गांजा ट्रक सहित जब्त लगभग क़ीमत एक करोड़ 80 लाख रूपये जबलपुर। मध्यप्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) इकाई जबलपुर ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से मध्यप्रदेश लाया जा रहा 599 किलोग्राम गांजा ट्रक सहित जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ को यह सफलता छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा से लगे जिला अनूपपुर के घने जंगल क्षेत्र में मिली। तस्करों ने ट्रक में लोहे की चादरों से बना विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट तैयार किया था,

11
जबलपुर • 15/12/2025

7 संदिग्ध जमाती की सूचना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

लोकेशन पनागर हिन्दू संगठनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया पनागर क्षेत्र में दोपहर को अचानक हड़कंप की स्थिति बनी जब सात संदिग्ध व्यक्तियों के क्षेत्र में घूमने की सूचना सामने आई। स्थानीय हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए सभी सातों को पकड़कर पनागर थाना में पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि संदिग्धों के पास बड़े-बड़े बैग एवं एक साइकिल बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान उनके पास दिल्ली के आधार कार्ड पाए गए। जब उनसे पनागर आने के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली गई तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, वहीं स्थानीय लोगों के बताए अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में तब्लीगी जमात का क

12
जबलपुर • 21/11/2025

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिला, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिला, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की जबलपुर। जबलपुर जीआरपी (रेलवे पुलिस) को रेलवे स्टेशन परिसर में एक अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिला है। पुलिस ने मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मृतक के परिजनों तक सूचना पहुँचाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जिस किसी व्यक्ति को इस अज्ञात वृद्ध के बारे में कोई जान

13
जबलपुर • 19/8/2025

मड़वास, मझौली प्रखंड – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड मझौली के संयोजक एवं मड़वास व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री कपिल केसरी अपने जन्मदिन पर सामाजिक सेवा का अद्भुत उदाहरण बने कपिल केसरी कन्या पाठशाला में स्टेशनरी वितरण एवं बजरंग चौक पर भंडारा आयोजन

मड़वास, मझौली प्रखंड – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड मझौली के संयोजक एवं मड़वास व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री कपिल केसरी अपने जन्मदिन पर सामाजिक सेवा का अद्भुत उदाहरण बने कपिल केसरी कन्या पाठशाला में स्टेशनरी वितरण एवं बजरंग चौक पर भंडारा आयोजन मड़वास, मझौली प्रखंड – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड मझौली के संयोजक एवं मड़वास व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री कपिल केसरी ने अपने जन्मदिन को एक विशेष और प्रेरणादायक रूप देते हुए कन्या पाठशाला मड़वास में बच्चों को कॉपी, पेन सहित पढ़ाई की अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। इसके साथ ही बजरं

14
जबलपुर • 9/6/2025

स्थाई विद्युत कनेक्शन की मांग को लेकर जनता हुई एकजुट, पहुंची सहायक अभियंता कार्यालय

स्थाई विद्युत कनेक्शन की मांग को लेकर जनता हुई एकजुट, पहुंची सहायक अभियंता कार्यालय जबलपुर। जबलपुर के वार्ड नंबर 72 विजय नगर में रहने वाले तकरीबन 25 परिवार के लोगों को अब तक स्थाई कनेक्शन बिजली के नहीं मिल पाए हैं। ये सभी लोग तकरीबन 15 वर्षों से यहां पर निवास कर रहे हैं। लेकिन आज भी टी सी कलेक्शन के जरिए ही इनको बिजली उपलब्ध हो पा रही है। ऐसे में जब लंबे संघर्ष के बाद भी स्थाई विद्युत कनेक्शन प्राप्त नहीं हुआ तो सभी रहवासी एकजुट हुए और सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय विजयनगर पहुंचे और स्थाई कनेक्शन की मांग को लेकर सहायक अभियंता संतोष कुमार को ज्ञापन दिया। क्षेत्रीय जनों ने बताया कि हम लोग वा

15
जबलपुर • 4/4/2025

सीआईएसएफ की "ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथॉन" का कन्याकुमारी में भव्य समापन

जबलपुर से अनुराग शुक्ला की रिपोर्ट सीआईएसएफ की "ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथॉन" का कन्याकुमारी में भव्य समापन मुख्य विशेषताएँ: 6,553 किलोमीटर की लंबी यात्रा; 11 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया ; 25 दिनों की चुनौतिपूर्ण यात्रा ; 2.5 करोड़ भारतीयों का अभियान को समर्थन कन्याकुमारी, 31 मार्च, 2025 सीआईएसएफ को अपनी "सुरक्षित तट, समृद्ध भारत" थीम पर आधारित ऐतिहासिक पहल "ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथॉन 2025" के सफल और शानदार समापन की घोषणा करते हुए गर्व और अत्यंत खुशी हो रही है। सीआईएसएफ द्वारा आयोजित "ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथॉन" का भव्य समापन कन्याकुमारी में हुआ। इस समापन समारोह में सी

16
जबलपुर • 20/3/2025

52 पत्तों का खेल चल रहा हैं बड़े स्तर पर जगह बदल बदल कर जुआरी जुआ फड चला रहें पुलिस मौन

जबलपुर 52 पत्तों का खेल चल रहा हैं बड़े स्तर पर जगह बदल बदल कर जुआरी जुआ फड चला रहें पुलिस मौन जबलपुर जिले के गोसालपुर थाना अंतर्गत कई दिनों से जगह बदल बदल कर जुआरियो द्वारा 52 पत्तों के खेल को जुआ फड लगा कर चला रहें आप वीडियो में देख सकते हैं की किस प्रकार बहुत दूर दूर से जैसे की कटनी, जबलपुर, मण्डला, दमोह तक से जुआरी जुआ फड में अपनी किस्मत आजमाने आते हैं सूत्रों से लगी जानकारी के अनुसार करीब 10 दिनों से सिहोरा के आगे हिरण नदी के किनारे लटुआ गाँव जुआरी फाटक से अंदर सिमरिया घुटना इवं जिओ माइंस के पीछे ओर वरनु तिराहे से वरनु डेम के बीच में रोज जगह बदल बदल कर बड़े स्तर पर जुआ फड लगा कर जुआरि

17
जबलपुर • 23/1/2025

वन परिक्षेत्र पनागर द्वारा मैं भी बाघ, हम हैं बदलाव थीम पर आधारित प्रथम अनुभूति कार्यक्रम का सफल आयोजन

लोकेशन जबलपुर वन परिक्षेत्र पनागर अंतर्गत मैं भी बाघ, हम हैं बदलाव थीम पर आधारित प्रथम अनुभूति कार्यक्रम 2024-25 का आयोजन डुमना नेचर पार्क स्थल पर उपवनमंडलाधिकारी सिहोरा श्री एम एल बरकड़े, वन परिक्षेत्र अधिकारी पनागर श्री सौरभ शर्मा, मास्टर ट्रेनर श्री तुलसी राम ठाकुर तथा वन परिक्षेत्र पनागर के समस्त स्टाफ के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें शासकीय उच्च माध्यमिक शाला पनागर व बुनियादी कन्या शाला पनागर के 126 विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य शिक्षकगण सम्मिलित हुए और कार्यकम को सफल बनाया। भारतमाता के माल्यार्पण एवं सरस्वती पूजन के उपरान्त समस्त विद्यार्थियों को विभाग द्वारा मास्क, कैप, बाघ स्टीकर, स्टेशन

18
जबलपुर • 6/1/2025

बीजापुर घटना को लेकर पत्रकारों ने दिया राष्ट्रपति के नाम SDM सिहोरा को ज्ञापन

बीजापुर घटना को लेकर पत्रकारों ने दिया राष्ट्रपति के नाम SDM सिहोरा को ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा को लेकर बनाया गया ठोस कानून जरूरी बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मौत को लेकर ज्ञापन सिहोरा: पत्रकार सुरक्षा को लेकर ठोस कानून बनाने हेतु राष्ट्रपति के नाम सिहोरा अनुविभाग अधिकारी रूपेश सिंघई को ज्ञापन सौंपा गया है। 1जनवरी 2025 को हाल में छत्तीसगढ़ में बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दर्दनाक मौत से पूरा मीडिया जगत में जमकर आक्रोश है, इस मुद्दे से स्थानीय पत्रकारों की रक्षा के लिए ठोस कानून बनाने को लेकर हम पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ को मजबूत बना

19
जबलपुर • 19/11/2024

श्रीमद् भागवत कथा की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

श्रीमद् भागवत कथा की निकाली गई भव्य शोभायात्रा पनागर/प्रताप वार्ड पाण्डेय जी के बाड़े में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि गौरीशंकर मंदिर से हरदौल चौक,छोटी माता मंदिर,छोटे महावीर होते हुए बाड़े में आई कथा वाचक चंद्रभूषण महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण होगी श्रीमद् भागवत महापुराण में श्रीमती माया तिवारी,कंचन तिवारी,अनिल तिवारी,नीरज पांडे,संदीप शुक्ला,आनंद जैन,शिशिर पांडे,अंकुर जैन,अशोक पांडे,कृष्णकुमार गौतम,राहुल पांडे,राजीव पांडे,मुन्ना शर्मा,नितिन गौतम,शैलेन्द्र साहू,सतीश पटेल सहित पनागर नगर के समस्त धर्म प्रेमी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे

20
जबलपुर • 19/11/2024

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामाधार प्यासी जी के द्वारा आज 16 जनवरी को होने जा रहे उपनयन संस्कार की रूपरेखा हेतु बैठक संपन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामाधार प्यासी जी के द्वारा आज 16 जनवरी को होने जा रहे उपनयन संस्कार की रूपरेखा हेतु बैठक संपन्न lबैठक स्थान . दक्षिण मुखी बावली हनुमान मंदिर बैठक में उपस्थित मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विश्वास पांडे राजेंद्र पांडे मदन तिवारी.राजेश चौबे. अनिल तिवारी ऋतुराज तिवारी वीरेंद्र तिवारी जुगल तिवारी नंदकिशोर पांडे

21
जबलपुर • 28/10/2024

जबलपुर की रेलवे स्पेशल एस्कॉर्ट टीम ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेचने वाले वेंडरो पर की कार्यवाही

लोकेसन जबलपुर जबलपुर की रेलवे स्पेशल एस्कॉर्ट टीम ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेचने वाले वेंडरो पर की कार्यवाही [video width="478" height="850" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241028-WA0042.mp4"][/video] जबलपुर की स्पेशल एस्कॉर्ट रेलवे की टीम द्वारा बिस्किट टॉफी पॉपकॉर्न बेचने वाले अवैध वेंडरो के ऊपर कार्यबाही करते हुये जबलपुर आर पी एफ पुलिस फ़ोर्स को सौपा कटनी जबलपुर के बीच स्पेशल एस्कॉर्ट द्वारा प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग के दौरान बिना टिकिट यात्रीयो और अवैध रूप से सामान बेचने वाले अवैध वेंडरो को पकड़ कर सख्त कार्यवाही करते हुये स्पेशल एस्कॉर्ट सी टी

22
जबलपुर • 10/7/2024

नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य अथितियों द्वारा सिहोरा नगर में एक पेड़ माँ के नाम लगाये विभिन्न प्रकार के पौधे, स्थानीय लोगों को दी गईं नई जिम्मेदारी के साथ नियुक्तिया, जिला अध्यक्ष श्रीमती एकता तिवारी की उपस्थिति में विभिन्न आयोजन

नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य अथितियों द्वारा सिहोरा नगर में एक पेड़ माँ के नाम लगाये विभिन्न प्रकार के पौधे, स्थानीय लोगों को दी गईं नई जिम्मेदारी के साथ नियुक्तिया, जिला अध्यक्ष श्रीमती एकता तिवारी की उपस्थिति में विभिन्न आयोजन जिला ब्यूरो अमित परौहा की रिपोर्ट जबलपुर! जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में सोमवार की सुबह नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्राम्हे नगर आगमन हुआ इस दौरान उन्होंने विजय रेस्टोरेंट स्थिति सिहोरा में भारत माता की जय जय कार करते हुये सभी उपस्थिति लोगों से परिचित हुये! इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित एवं द्विप प्रज्वलित

23
जबलपुर • 6/7/2024

एक पेड़ माँ के नाम शुरू हुआ अभियान, पर्यावरण सुरक्षित को लेकर जिला अधिकारी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरिक्षण

एक पेड़ माँ के नाम शुरू हुआ अभियान, पर्यावरण सुरक्षित को लेकर जिला अधिकारी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरिक्षण जिला ब्यूरो अमित परौहा की रिपोर्ट जबलपुर! मध्यप्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम जन अभियान अंतर्गत एवं विगत दिनांक 28 जून 2024 को पौधारोपण विषय पर मानस भवन जबलपुर में एक कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा बताई गई पौधारोपण की तकनीक/परमाकल्चर एवं फूड फॉरेस्ट को धरातल पर उतारने की विधि! इस अभियान को लेकर बुधवार को श्रीमति जयति सिंह, अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जबलपुर द्वारा दिनांक 03 जुलाई 2024 को जनपद पंचायत सिहोरा अंतर्गत

24
जबलपुर • 12/4/2024

देश के प्रत्येक नागरिक एवं प्रत्येक युवा को मतदान अवश्य करना चाहिए

देश के प्रत्येक नागरिक एवं प्रत्येक युवा को मतदान अवश्य करना चाहिए। मैंने युवा शब्द का प्रयोग इसलिए किया क्योंकि भारत देश में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। अपने देश के लिए वोट करने की शक्ति भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि प्रत्येक वोट हमारे देश के बेहतर भविष्य के लिए मायने रखता है। आपके वोट में महत्वपूर्ण बदलाव लाने की क्षमता है। आप एक बेहतर सरकार के लिए मतदान कर सकते हैं। और भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में बढ़ते हुए ध्यान रखना होगा कि कोई भी नागरिक पीछे न छूट जाए। मेरा आप सभी नवमतदाताओ यानि " जो युवा पहली बार मतदान करने वाले हैं " से अनुरोध है कि मतदान प्रक्

25
जबलपुर • 1/4/2024

जबलपुर डी आई जी आफिस में तैनात आरक्षक ने अपने घर में लगाई फांसी

जबलपुर डी आई जी आफिस में तैनात आरक्षक ने अपने घर में लगाई फांसी डीआइजी आफिस में तैनात आरक्षक ने अपने घर में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का नाम सचिन कनौजिया है जो कुछ साल पहले ही पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति से पुलिस में भर्ती हुआ था। वह घर में सबसे बड़ा था। उसके पीछे मां और छोटा भाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहीं है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सचिन को शराब पीने की लत थी। रांझी पेट्रोल पंप के पास स्थित आवास पर पहुंचा था रात में सचिन अपने पैतृक निवास रांझी पेट्रोल पंप के पास स्थित आवास पर प

26
जबलपुर • 1/3/2024

पनागर नगर एवं ग्रामीण के 20 विकलांग हितग्राहियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

पनागर नगर एवं ग्रामीण के 20 विकलांग हितग्राहियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। आज दिनांक 29 फरवरी 2024 को माननीय विधायक महोदय सुशील तिवारी इंदु भैया विधानसभा पनागर की अध्यक्षता में माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्धारा देश व्यापी लोकार्पण एवं भूमि पूजन का आयोजन व्हीण्सी के माध्यम से नगरपालिका क्षेत्र स्थित जगमोहन वार्ड स्थित कृषि उपज मंडी पनागर में सम्पन्न कराया गया पनागर विधायक माननीय पंण्सुशील तिवारी इंदू भैया जी का भव्य स्वागत किया गया विधायक जी के एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप पटैल भीम भैया पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रीना नगरपालिका उपाध्यक्ष महेन्द्र चक्रवर्ती, विधायक प्रतिनिधि

27
जबलपुर • 12/12/2023

अधारताल संभाग में लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों की पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने की समीक्षा, दोनों थाना प्रभारी एवं विवेचकों को अपराध निकाल के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

अधारताल संभाग में लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों की पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने की समीक्षा, दोनों थाना प्रभारी एवं विवेचकों को अपराध निकाल के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में अधारताल संभाग में लंबित धोखाधड़ी के एक-एक प्रकरण की समीक्षा की गई , विवेचकों को निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। *समीक्षा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाली दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमती प्रियंका करचाम, थाना प्रभारी अधारताल श्री विजय कुमार विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह सहित दोनो

28
जबलपुर • 16/10/2023

सिहोरा व खितौला थाना में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन

प्रशासन के निर्देश व आदर्श आचार संहिता लागू होने पर करे नियम का पालन लोकेशन- सिहोरा खितौला अमित परोहा रिपोर्टर जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र थाना सिहोरा में रविवार की शाम 4:00 बजे के दौरान नवरात्रि पर्व के शुभारंभ को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक सिहोरा एस डी एम धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित दुर्गा उत्सवों समिति के सदस्य व डी जे साउंड संचालकों के बीच बैठक कर जिला प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए सभी को शान्ति सदभावना के साथ नवरात्रि पर्व को मनाने की बात रखी गई । साथ ही आगामी माह में विधान सभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने पर विषेश जिम्मेदारी के साथ इसक

29
जबलपुर • 16/10/2023

*7 पदक जीते पेंचक सिलाट जबलपुर के खिलाड़ियों ने*।

अनुराग शुक्ला रिपोर्टर जबलपुर। विगत दिवस इंदौर में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जबलपुर जिले पेंचक सिलाट एसोसिएशन की जूनियर खिलाड़ी कोच अनुश्री कुशवाहा के मार्गदर्शन में निशिका, दीप्ति भरोस गोल्ड मेडल, जागृति कुशवाहा ने गोल्ड व सिल्वर मेडल, भावना शर्मा ने दो सिल्वर मेडल व मानसी चौरसिया ने एक सिल्वर व ब्रांज मेडल जीत कर जबलपुर को गौरवान्वित किया । जिसमें गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी आगामी बिहार पटना में आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सभी खिलाड़ी वाय फिटनेस सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं, वायएम सीए की राष्ट्रीय

30
जबलपुर • 21/9/2023

हॉस्टल में बिगडी 100 बच्चों की तबीयत खाने के बाद करने लगे उल्टियां

जबलपुर की मांडवा बस्ती में स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास के 100 बच्चों की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई. यहां शाम को खाना खाने के बाद तकरीबन 100 बच्चे अचानक उल्टियां करने लगे. कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की. बच्चों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज के साथ जिला चिकित्सालय और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है. कुछ निजी अस्पतालों ने बच्चों को सरकारी अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया. सभी बीमार बच्चे आदिवासी समुदाय के हैं, जो यहां मांडवा बस्ती में एकलव्य ट्राईबल हॉस्टल में रहते हैं. बच्चों का प्राथमिक उपचार जारी है.