सोमवार, 21 सितंबर 2026निष्पक्ष • निर्भीक • आपके साथ
NEWS24x7 INDIA
मौसम...
NEWS24x7 INDIA

उत्तरप्रदेश

01
उत्तरप्रदेश • 5/3/2025

यूपी विधानसभा में गुटखा कांड!

UP विधानसभा में 'रेड पिचकारी', विधायक ने गुटखा खाकर थूका, स्पीकर सतीश महाना ने करवाया साफ, बोले- CCTV में देखा, दोबारा. त्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा सदन में पान मसाला (Gutkha in UP Assembly) थूकने का मामला सामने आया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने कड़ी नाराजगी जताई और सदस्यों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। मंगलवार यानी 4 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर सतीश महाना ने इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज सुबह मुझे सूचना मिली कि विधानसभा हॉल में एक माननीय सदस्य ने पान मसाला खाकर वहीं थूक दिया। मैं खुद आया और सफाई क

02
उत्तरप्रदेश • 9/4/2024

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त

लोकेशन - गौतमबुद्धनगर गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने बताया, "गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. नामांकन पत्रों में कमी पाए जाने पर 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए। उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिनमें से शुक्रवार को कुल 19 प्रत्याशियों के पर्चे जांच के बाद जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए. जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब ग

03
उत्तरप्रदेश • 9/3/2024

08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरी महिला बिरादरी को सम्मान देने, उनके आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक, पारिवारिक कार्यकलापों आदि में उनकी भागीदारी एवं योगदान की सराहना व याद करते हुए जागरुकता के साथ प्यार व सम्मान जताने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष दिनांक 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाते हैं। इस उत्सव को मनाने के दौरान मातृ दिवस और वैलेंटाईन दिवस के उत्सव की तरह ही महिलाओं की ओर पुरुष अपना प्यार, देख-भाल, सराहना और लगाव को ज़ाहिर करते हैं।भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। जोकि संस्कृत के इस श्लोक में व्याप्त अर्थ से उद्घृत हैं - 'यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत

04
उत्तरप्रदेश • 12/10/2023

महिला ई-रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी को मारी चप्पल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक महिला ई-रिक्शा चालक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता कर रही है. इतना ही नहीं महिला ने चप्पल निकालकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीट दिया. टीएसआई द्वारा इंदिरापुरम थाने में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला हाथ में चप्पल लेकर पुलिसकर्मी से बहस कर रही है और चप्पल मार रही है. पुलिसकर्मी का आरोप है कि महिला ने उस पर ई-रिक्शा चढ़ाने की कोशिश भी की. वहीं महिला के ई रिक्शा पर नंबर प्लेट न होने से पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है.

05
उत्तरप्रदेश • 12/10/2023

यूपी में 20 नवंबर तक पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी किया. आपको बता दें कि अक्टूबर और नवंबर महीने में कई अहम त्योहार हैं, जिनके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. डीजीपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए और अतिआवश्यक होने पर ही छुट्टी मंजूर की जाए. आपको बता दें कि डीजीपी विजय कुमार ने दशहरा, दुर्गा पूजा, छठ पूजा त्योहार को देखते हुए प्रदेश के सभी पुलिस जवानों की छुट्टियां 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक के लिए रद्द की हैं. मालूम हो कि यह आदेश जिला पुलिस के अलावा जीआरपी

06
उत्तरप्रदेश • 6/10/2023

यूपी में अफसरों ने कागजों में बना दिया PM आवास!

यूपी के बांदा में अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां ग्राम प्रधान, सचिव ने मिलकर ऐसा खेल कर दिया कि मामला सामने आने के बाद जिसने भी सुना दंग रह गया. दरअसल, सचिव ने ब्लॉक के अधिकारियों से सांठ गांठ करके PM आवास के लाभार्थी की क़िस्त किसी और के खाते में डालकर सारा पैसा निकाल लिया, जब लाभार्थी को इसकी जानकारी हुई तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और उसने मामले की शिकायत डीएम से की. इस पर बांदा डीएम ने डिप्टी कलेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं. डीएम का कहना कि जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

07
उत्तरप्रदेश • 6/10/2023

यूपी में बदले गए इन 3 रेलवे स्टेशनों के नाम

उत्तर प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं. इसमें उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज है. प्रतापगढ़ अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के नाम से जाना जाएगा और अंतू अब मां चंद्रिका देवी धाम अंतू होगा. वहीं, बिशनाथगंज अब शनिदेव धाम बिशनाथगंज से जाना जाएगा. इन तीनों रेलवे स्टेशनों के नाम धार्मिक स्थलों के नाम पर रखे गए हैं क्योंकि ये सभी इलाके प्रतापगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं. बता दें कि योगी सरकार में पहले भी कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं और जानकारी के मुताबिक, रेलवे द्वारा जल्द ही और रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदला जाएगा. इससे पहले झांसी रेलव

08
उत्तरप्रदेश • 6/10/2023

यूपी में निजी वाहन रखने वालों के लिए नया नियम

यूपी में निजी वाहन रखने वालों के लिए नया नियम, शासन से निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने किया लागू अब निजी वाहनों का कागजात वाहन स्वामियों के पास रहेगा। उसे डीलर या एआरटीओ कार्यालय में नहीं देना होगा। निजी वाहनों के दस्तावेज वाहन मालिक खुद अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे। अभी तक निजी वाहन खरीदने वाले वाहन मालिकों के दस्तावेज संबंधित डीलर के पास रहते थे। इसके लिए निजी वाहन मालिकों को बस संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के पक्ष में दस्तावेज पाने के लिए एक शपथ पत्र देना होगा।

09
उत्तरप्रदेश • 23/9/2023

ट्रेन में महिला कांस्टेबल से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में पुलिस और अनीस (आरोपी) के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अनीस मारा गया वहीं एसओ पूरा कलदंर भी क्रॉस फायरिंग में घायल हो गए हैं. तीनों आरोपियों ने सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी की थी, जब उसने विरोध किया उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

10
उत्तरप्रदेश • 17/9/2023

गिड़गिड़ाता रहा पिता, प्रेमी के साथ बेटी लेती रही सात फेरे

औरैया जिले में एक प्रेमी और प्रेमिका ने थाने में बने मंदिर में लड़की के घर वालों की बिना मर्जी के शादी कर ली. इस शादी के बीच लड़की का पिता लड़की को शादी करने से रोकता रहा और बेटी के सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन बेटी ने पिता की एक न सुनी और मंदिर में हवन कुंड के सामने सात फेरे लेकर अपने प्रेमी से शादी कर ली. इस बीच सबसे खास बात ये है कि थाने के अंदर चले इस पूरे ड्रामे की खबर पुलिस को भी नहीं लगी. शबनम यादव ने बताया कि उसके पिता इस शादी के खिलाफ थे इस वजह से उसने यह शादी मंदिर में की.

11
उत्तरप्रदेश • 3/9/2023

सब्ज़ी में तेज़ हुआ नमक तो पिता ने बेटी को मारा चाकू

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को चाकू से गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया. आरोपी पिता ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि सब्जी में नमक ज्यादा हो गया था. लड़की की चीख सुनकर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के सीने और कमर पर वार किया गया है. कोशिश है कि जल्द ही उसे रिकवर कर लिया जाएगा. उधर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

12
उत्तरप्रदेश • 3/8/2023

उत्तर प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा कुत्तों की गयी नसबंदी

उत्तर प्रदेश सरकार ने कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है. यूपी में इस समय एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) पर काफी ज्यादा फोकस किया जा रहा है. इसके तहत ही योगी सरकार प्रदेश में दो लाख 16 हजार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी कर चुकी है. बता दें कि इस समय पूरे राज्य की 11 अर्बन लोकल बॉडीज में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (ABC) संचालित किए जा रहे हैं. इस योजना को आगे बढ़ाते हुए सभी नगर निगमों और 58 जिला मुख्यालयों में एबीसीएस स्थापित किए जाना है. इसके लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान भी किया है. दरअसल, शहरी क्षेत्रों में तेजी से जानवरों की संख्या में देखी गई है. इसके बाद

13
उत्तरप्रदेश • 2/8/2023

चित्रकूट में दसवीं की छात्रा से शिक्षकों ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश सरकार जहां महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं को कम करने के प्रयास करती है, लेकिन फिर भी महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, कॉलेज के 3 शिक्षकों ने 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्टकर्म किया। इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है, जिसके बाद पुलिस ने तीन शिक्षकों और पीड़ित छात्रा के 25 वर्षीय एक रिश्तेदार को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए 2 शिक्षक उसी कॉलेज में है जहां पर पीड़िता पढ़ती थी जबकि एक अन्य शि

14
उत्तरप्रदेश • 26/7/2023

संतकबीर नगर में फाइटर प्लेन के फ्यूल टैंक नीचे गिरे, तेज आवाज से डरे लोग

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के झीनखाल बंजरिया गांव के पास सोमवार को विमानके दो फ्यूल टैंक गिर गए, इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. गांव में अचानक आसमान से गिरे ये फ्यूल टैंक देखकर ग्रामीण बुरी तरह घबरा गए और वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

15
उत्तरप्रदेश • 24/7/2023

टीचर ने छात्र को पीटा तो फावड़ा लेकर क्लास में पहुंच गया भाई

उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में स्कूल टीचर की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, क्लास में शोर मचा रहे एक छात्र को पीटने से नाराज एक अभिभावक ने टीचर को क्लास के अंदर घुसकर फावड़े से मार-मारकर घायल कर दिया. घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला करछना इलाके के भुंडा चैकी के जीएस एकेडमी स्कूल का है. यहां टीचर अर्पित तिवारी बच्चों को क्लास में पढ़ा रहे थे. इस दौरान कुछ बच्चे लगातार शोर मचा रहे थे. बार-बार मना करने के बावजूद एक छात्र नहीं माना और हंगामा करता रहा. इसके बाद टीचर ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी. इससे उसके ह

16
उत्तरप्रदेश • 19/7/2023

यूपी में 427 फार्मेसी कॉलेज ब्लैक लिस्ट

यूपी में अगर आप बी फार्मा या डी फार्मा करने के लिए कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो अपने कॉलेज के बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले लें नहीं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है, क्योंकि यूपी सरकार ने प्रदेश के 427 फार्मा कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है. बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन यूपी ने पहली बार राज्य में चल रहे शैक्षिक संस्थानों पर इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है.

17
उत्तरप्रदेश • 18/7/2023

बलिया स्टेशन पर RPF जवान ने बच्चे को पैरों से रौंदा!

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो बलिया जिले के बेल्थरा रोड स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में स्टेशन के मेन गेट पर आरपीएफ का एक जवान बच्चे को पैरों से कुचल कर पीट रहा है. साथ ही एक व्यक्ति खड़ा होकर यह सब देख रहा है. जवान द्वारा पैरों से कुचले जाने के बाद बच्चा उठ कर खड़ा होता है और वहां से भाग जाता है. मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना से लोगों में काफी रोष है. सामाजिक कार्यकर्ता जसराम राजभर का कहना है कि यह हैवानियत भरी घटना बेहद शर्मनाक है. रेल प्रशासन को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए. आरपीएफ

18
उत्तरप्रदेश • 17/7/2023

यूपी ATS ने पाकिस्तान के जासूस मोहम्मद रईस को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गोंडा जिले से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद रईस को गिरफ्तार किया है। वह तरबगंज थाना क्षेत्र के दीनपुरवा का रहने वाला है। दो माह पहले मोहम्मद रईस मुंबई से अपने घर लौट था। यूपी एटीएस को रईस के खिलाफ सेना सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं को आईएसआई तक पहुंचाने के अहम सबूत मिले हैं। यूपी एटीएस ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद रईस को गोंडा से गिरफ्तार किया गया। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी यूपी एटीएस को दी गई थी। यूपी एटीएस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया। रईस अपने घर से मजदू

19
उत्तरप्रदेश • 10/6/2023

सीरियल देखते वक्त बंद नहीं किया TV, पती ने मारी गोली

यूपी के रामपुर से पति-पत्नी के बीच विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां महिला टीवी सीरियल देख रही थी. इसी दौरान उसके शराबी पति ने टीवी बंद करने के लिए कहा तो विवाद हो गया और बात इतनी आगे बढ़ गई कि पति ने लाइसेंसी बंदूक निकाली और पत्नी को गोली मार दी. इसके बाद वो फरार हो गया. आनन-फानन परिजनों ने महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

20
उत्तरप्रदेश • 8/6/2023

'स्पेशल 26' देखकर बने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी

यूपी के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दिल्ली के एक गैंग ने फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर कई जगह रेड मारी. व्यापारियों को डरा धमकाकर उनसे हजारों रुपये वसूले. गैंग अगली वारदात को अंजाम देने जा रहा था. मगर, इससे पहले सैया थाना क्षेत्र में आगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. आगरा के अपर पुलिस आयुक्त सूरज रॉय ने बताया कि आगरा पुलिस सैया थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोका और तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले. इसमें फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी का प्रमाण

21
उत्तरप्रदेश • 5/6/2023

प्रयागराज में बड़ा हादसा, गंगा स्नान करने आए 5 युवक गहरे पानी में डूबे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बड़ा हादसा हो गया है. गंगा स्नान करने आए पांच युवक गहरे पानी में डूब गए हैं. पांचों युवक एक नाव पर सवार थे. बोटिंग करते वक्त तेज आंधी आने से नाव पलट गई, इससे पांचों युवक गहरे पानी में डूब गए. जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. गंगा में डूबे पांचों युवकों का अभी तक पता नहीं चल सका है. डूबने वालों में एक बिहार, एक मध्य प्रदेश और तीन यूपी के रहने वाले हैं. यूपी में सुल्तानपुर जिले के दो और मऊ जिले का एक युवक है. एक साथ पांच लोगों के डूबने से हड़कंप मच गया है.

22
उत्तरप्रदेश • 5/6/2023

3 साल के बच्चे ने खेल-खेल में सांप को च्विंगम की तरह चबाकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन साल के मासूम ने खेल खेल में सांप को चबाकर मार डाला. बच्चे की दादी ने जब उसे देखा तो वह घबरा गईं और आनन-फानन में वह बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची. डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा ठीक है घबराने की बात नहीं है. मोहम्मदाबाद थाने के गांव मदनापुर निवासी दिनेश कुमार का तीन साल का बेटा अक्षय दोपहर करीब तीन बजे घर के आंगन में खेल रहा था. आंगन में किनारे पर एक सांप का बच्चा आ गया. मासूम ने उसे पकड़ा और मुंह में डालकर खूब चबाया.

23
उत्तरप्रदेश • 3/6/2023

पति ने मारे 2 थप्पड़, तो पत्नी ने बुलाए भाई और..

पति ने मारे 2 थप्पड़, तो पत्नी ने बुलाए भाई... फिर जीजा की हुई धुनाई और बर्बरता की हदें हुईं पार बांदा में पत्नी को दो थप्पड़ मारना पति को भारी पड़ गया. गुस्साई पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर पति की ऐसी धुनाई करवाई कि उसको अस्पताल ले जाना पड़ा. फिलहाल, युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया. उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि युवक के प्राइवेट पार्ट में डंडा जैसी चीज डाली गई है. मामला गिरवां थाना के खेरवा गांव का है.

24
उत्तरप्रदेश • 21/5/2023

यूपी के मेरठ में पत्नी को जुए में हार गया पति, महिला बोली…।

यूपी के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाते हुआ कहा कि जुआ खेलने के दौरान पति ने उसे दांव पर लगा दिया और फिर दांव हार गया. फिर वह मुझसे उसके दोस्त के घर जाने का दबाव बनाने लगा. पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. दरअसल, मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र पूर्वा अहमदनगर काज्ञहै. इलाके की रहने वाली एक महिला लिसाड़ी थाना पहुंची थी. उसने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी अहमदनगर में हुई थी. उसका पति शराबी है. महिला ने आगे कहा कि घर आकर पति ने अपने दोस्त के साथ जाने का कहा. पूछने पर कहने लगा कि जुआ खेलने के दौरान उसने मुझे दांव पर

25
उत्तरप्रदेश • 20/5/2023

स्कूल से लौट रही 7वीं की छात्रा से लिफ्ट के बहाने किया दुषकर्म

यूपी के कौशांबी में स्कूल से घर लौट रही 16 साल की छात्रा से दुषकर्म की खबर सामने आई हैं. ये छात्रा गुरुवार की दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी, तभी एक बाइक स्वार युवक ने छात्रा को लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही. छात्रा उसकी बाइक पर बैठ गई. आरोप है कि आरोपी उसे सुनसान अर्धनिर्मित मकान में ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया. ये घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की है. दुषकर्म के बाद आरोपी छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया. छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची, जिसके बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. लड़की की

26
उत्तरप्रदेश • 15/5/2023

पुलिस ने एनकाउंटर में दो बदमाश किए ढेर, कांस्टेबल की हत्या में थे वांटेड

उत्तर प्रदेश के जौलान जिले में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने चार दिन पहले गोली मार दी थी। जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आज यानी 14 मई को सिपाही को गोली मारने वाले 2 आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, दूसरे बदमाश को इलाज के लिए जाते वक्त मौत हो गई। इस मुठभेड़ में उरई इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 10 मई को सिपाही भेदजीत सिंह उरई कोतवाली की हाईवे स्थित पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान सिपाही को रात के करीब डेढ़ बजे एक बाइक पर कुछ संदिग

27
उत्तरप्रदेश • 14/5/2023

एटा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत

थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर एक कार ने बाइक व मोपेड सवार लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में चार की मृत्यु हो गई। मृतकों में माता-पिता और पुत्र शामिल है। कार सवार चार लोगों के भी चोट आई है। दुर्घटना में जान गवांने वाले एक ही परिवार के सदस्य लोग हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला घासी के रहने वाले हैं। गुरुवार सुबह हाईवे पर स्कार्पियो कार तेज गति से जा रही थी, जिसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक संतुलन खो बैठा और बाइक के पीछे आ रही मोपेड को भी उसने रौंद दिया। दुर्घटना में मोपेड सवार 41 वर्षीय महीपाल सिंह निवासी गदुआ थाना पिलुआ, बाइक सवार 50 वर्षीय हुकुम स

28
उत्तरप्रदेश • 14/5/2023

गोरखपुर में मासूम की बेरहमी से हत्या चाचा ने घोंट दिया गला

गोरखपुर में एक चाचा ने अपने 10 साल के मासूम भतीजे का अपहरण कर बेहद निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी ने बच्चे का अपहरण किया और फिर उसे एक पुलिया के नीचे ले गया, जहां पहले उसने बच्चे के हाथ-पैर बांधे और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद उसका बेरहमी से गला दबा दिया. इसके बाद वो मासूम को मरा समझकर वहीं छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोप ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया, पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो बच्चा बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

29
उत्तरप्रदेश • 13/5/2023

भाई ने देखा तो प्रेमी ने खाई में कुदा दी बाईक, प्रेमिका की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज व दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें बॉयफ्रेंड के संग घूम रही लड़की को उसके भाई ने देख लिया। फिर क्या था बहन और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए भाई ने बहन के प्रेमी की बाइक का पीछा करना शुरु कर दिया। अब आलम ये था कि प्रेमी की बाइक आगे आगे और लड़की के भाई की बाइक पीछे पीछे दौड़ रही थी। दोनों बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी बीच बॉयफ्रेंड ने अपनी बाइक सड़क के किनारे खाई में कुदा दी। बाइक डिसबैलेंस हो गई और लड़की दूर जा गिरी। इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेमी खुद बाइक से कूद के भाग गया। बताया जा रहा है कि भाई ने जब अपनी बहन को उसके ब

30
उत्तरप्रदेश • 13/5/2023

ई-रिक्शा की बैटरी में हुआ ब्लास्ट, मां-बेटे समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना इलाके में एक मकान में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट हो जाने से एक महिला और उसके मासूम बेटे तथा भतीजी की मौत हो गयी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एसीपी अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि बीबीडी थाना क्षेत्र में एक मकान में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ई-रिक्शा चालक की पत्नी और मासूम बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी.