खंडवा
01सद्भावना मंच द्वारा हीरा बा मोदी को दी गई श्रद्धांजलि।
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा। देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता श्रीमती हीरा बा मोदी के निधन पर सद्भावना मंच द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि माली कुआं मंच कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि के दौरान मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, आनंदपाल तोमर, सुनील उपमन्यु, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, कमल नागपाल, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, अतुल सिंह रावत आदि की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू जी की कथा में कृष्ण जन्म हुआ जिसमे नित्यांश पाटिल (डुग्गू) को कृष्ण जी बनाया गया।
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा के नवचंडी प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा का रसपान शहर वासियों को करवाया जा रहा है जहां आज चौथे दिन श्री राम कथा में कृष्ण जन्म की अलौकिक प्रभा को श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे देखकर सभी भक्तों भाव विभोर हो गए कृष्ण भजनों पर फिर अपने से खुद को नहीं रोक पाए जहां बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल रही साथ ही कृष्ण कन्हैया जी के रूप में नित्यांश सावन पाटिल डुग्गू एवं शिवराम सिंह सांवले नंद बाबा यशोदा मे किरण सांवले रहे।
पदम नगर स्कुल मे आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अन्तगत रागोली स्वच्छता गीत वाल पेन्टिग की एव स्वच्छता कि दिलाई शपथ
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर आज दिनाक 24/12/022 को झोन कमाक 04 के भैरवतालाब कमाक 30 पदम नगर स्कुल मे आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अन्तगत रागोली स्वच्छता गीत वाल पेन्टिग जिसमे दिव्य ज्योति पब्लिक स्कुल, शासकीय हाई स्कुल पदम नगर सरस्वती शिशु मदिर कल्याण गज जिसमे उपस्थित माननीय महापौर श्री मति अमृता अमर यादव निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकमा जी एम आई सी सदस्य श्री राजेश यादव जी श्री आशीष चटकले जी वार्ड पार्षद श्री रवि खटवानी जी श्री विजय यादव जी श्री विनोद बजाज जी श्री मति निलोफर शराफत खान जी स्वच्छता निरिक्षक जाकिर अहमद धीरज दवे सखाराम भट्ट भुवनश्री माली प्राचार्य श्री सतोष तिवारी एव स्टाफ प्रभारी उप स्वास
सेंटा ने बांटे उपहार, मिली चॉकलेट और खिलोने।
शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था ने नन्हें बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस । शेख आसिफ़ रिपोर्टर खिलोने, चॉकलेट और गिफ्ट से भरा झोला लेकर जब सांता क्लाज बच्चों के बीच पहुंचा तो बच्चों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। नन्हें स्कूली बच्चों ने कहानियों के पात्र सांता क्लाज को जब प्रत्यक्ष रूप से अपने सामने देखा तो उसे छू—छूकर देखने लगे। इतना ही नहीं सांता क्लाज ने झोले में भरकर लाए खिलोने, चाकलेट और कई तरह के गिफ्ट बच्चों को वितरित किए। सांता क्लाज ने बच्चों का खूब मनोरंजन भी किया और उनके साथ डांस भी किया। यह दृश्य है खंडवा के सिविल लाइन स्थित शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा संचालित किड्
अभाविप ने 55वे प्रांत अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 55वां प्रांत अधिवेशन 25, 26, 27, दिसंबर को राजा भोज की नगरी धार में संपन्न होने जा रहा है जिसमें पूरे मालवा प्रांत से सैकड़ों की संख्या में छात्र शक्ति उपस्थित रहेगी इसी के निमित्त आज अभाविप खंडवा द्वारा 55 वे प्रांत अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि खंडवा जिले से 65 कार्यकर्ता इस अधिवेशन में सहभागिता करेंगे एवं खण्डवा के गौरव टंट्या मामा का इतिहास बताने एवं उनकी पहचान कराने टंट्या मामा के जन्मस्थल की पवित्र मिट्टी अपने साथ कलश में लेकर जाएंगे अधिवेशन को लेकर छात्र शक्ति उत्साहित है ती
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खण्डवा 16 दिसम्बर, 2022 - प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर बनने से वहां 1 लाख दर्शनार्थी प्रतिदिन आ रहे है। ओंकारेश्वर पास में होने से यहां भी दर्शनार्थियों की संख्या पहले की अपेक्षा ज्यादा होगी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा जिले में लगने वाले मेले तथा मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्यौहारों की जानकारी दी। इसके अ
आमने सामने कार्यक्रम में शामिल हुए कराटे के नन्हें खिलाड़ी
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा।सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे खेलने वाले खिलाडी और उनके कोच शामिल हुए।मंच सदस्यों ने नन्हें प्रतिभावान खिलाड़ियों,उनके अभिभावकों और कोच का स्वागत भी किया गया। सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के माली कुआं स्थित कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न हुआ।मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में इन खिलाड़ियों को शहर का गौरव बताया।आपने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करना बेहद विलक्षण प्रतिभा का परिचायक है।निश्चित ही उनका भविष्य उज्ज्वल है।डा चौरे ने बच्
खंडवा मैं सर्व श्री वाल्मीकि समाज सकल पंच एवं वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ संपूर्ण भारत के तत्वाधान में..........।
शकील खान रिपोर्टर खंडवा मैं सर्व श्री वाल्मीकि समाज सकल पंच एवं वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ संपूर्ण भारत के तत्वाधान में गौरी कुंज गार्डन में परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमल किशोर कोड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपुरी प्रताप करोसिया राष्ट्रीय संयोजक इंदौर सीएल राठौड़ राष्ट्रीय महामंत्री भोपाल जुगल किशोर कोड़े प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह जी गोहर राष्ट्रीय सचिव इंदौर एनडी ऊंटवाल समाजसेवी पुनासा अनिल तोमर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनावर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को वाल्मीकि जी, मां सरस्वती, अंबेडकर जी, के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । कार्
सिविल सेवा नेशनल स्पोर्ट में नयन सुगंध टेनिस में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा। राष्ट्रीय स्तर पर सिविल सेवा के खेल महाकुंभ अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता में इस बार भी खंडवा से खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी लॉन टेनिस में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग निमाड़ नर्सरी में संचालित टेनिस प्रशिक्षण केंद्र के छात्र और पीडब्ल्यूडी में सहायक श्रेणी तीन नयन सुगंध इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग के एनआईएस कोच अमीन अहमद ने बताया कि सिविल सर्विसेस खेल महाकुंभ में टेनिस के लिए खिलाड़ियों की सूची में खंडवा के नयन का नाम भी शामिल है। 12 से 17 दिसंबर तक ताऊ देवीलाल स्पोर्ट परिसर, पंचकुला हरियाणा म
सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त दिव्यांग डांसर रवि शुक्ला को साथियों सहित किया गया सम्मानित।
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा। सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग डांस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम आए नगर के दिव्यांग डांसर रवि शुक्ला को मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की मौजूदगी में शाल श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया। इस मौके पर तीनों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन कर सबको मोहित कर दिया। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि माली कुआ स्थित मंच कार्यालय पर आयोजित इस सम्मान समारोह में नेपाल काठमांडू में आयोजित 5 देशों के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल डांसर रवि शुक्ला के दिव्यांग स
जिले में नागरिकों को दिलाई सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खण्डवा 9 दिसम्बर, 2022 - नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इसी क्रम में खण्डवा के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक जाधव ने सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी को सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने एवं यातायात के नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों को भी पालन करने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने तथा कार चलाते समय सीट ब
खंडवा-अकोला गेज कनवर्जन में फॉरेस्ट क्लीरेंस देने की वन मंत्री से मांग।
*तुकईधड से अकोट के बीच नये डाइवर्ट रूट में मप्र सीमा में फारेस्ट लैंड की रेलवे को होगी आवश्यकता*। शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा।खंडवा-अकोला के बीच चल रहे गेज कन्वर्जन कार्य मे रेलवे के अधिकारियों ने पिछले महीने खंडवा-बुरहानपुर कलेक्टर से मिलकर इस रेलवे मार्ग को ब्रॉडगेज करने में फॉरेस्ट भूमि अनुमति संबंधित प्रस्ताव रखा।इसे केंद्रीय वन विभाग के माध्यम से राज्य सरकार को प्राप्त होगा। रेलवे ने तुकाईधड से अकोट के बीच 29 किलोमीटर नये रूट से रेल मार्ग निकालने का रेलवे ने निर्णय लिया है। इस मार्ग पर म प्र सरकार द्वारा फॉरेस्ट व लैंड क्लीरेंस देने की मांग पूर्व निमाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व
कर्मवीर के विद्यार्थियों ने की नेशनल कानक्लेव में भागीदारी
जलगांव में आयोजित हुआ विकास संवाद का पंद्रहवां राष्ट्रीय मीडिया कानक्लेव शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा। ‘लैंगिक पहचान की चुनौती और समानता के सवाल’ विषय पर आधारित विकास संवाद के 15वें राष्ट्रीय मीडिया संवाद का आयोजन पिछले दिनों गांधी तीर्थ जलगाँव (महाराष्ट्र) में किया गया। इस मीडिया संवाद में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के खंडवा परिसर कर्मवीर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। कर्मवीर विद्यापीठ के निदेशक डॉ संदीप भट्ट ने बताया की गांधी रिसर्च फाउंडेशन और पहल संस्था के सहयोग से आयोजित इस संवाद में विषय विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकारों जिनमें डॉ. वि
टेनिस की चौथी स्टेट रैंकिंग में खंडवा के दस खिलाड़ी
इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित की गई है स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता शेख़ आसिफ रिपोर्टर खंडवा के टेनिस खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और प्रदेशिक स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में खंडवा के दस उभरते हुए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल और युवा कल्याण विभाग के एनआईएस टेनिस प्रशिक्षक अमीन अहमद ने बताया कि चतुर्थ मध्यप्रदेश राज्य रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता इन्दौर के यशवंत क्लब में आयोजित की जा रही है। जिसमें खेल और युवा कल्याण विभाग के टेनिस प्रशिक्षण केन्द्र में अभ्यासरत 10 बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग म
सद्भावना मंच व्दारा संत महापुरुषों का स्वागत कर लिया आशीर्वाद
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा। श्री छोटे सरकार जी एवं देश के प्रसिद्ध संत राजेंद्रदास जी महाराज, कनकेश्वरीदेवी जी एवं महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे आजाद नगर पधारें। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि यहां सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने परिवार सहित संत महापुरुषों का शाल श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से स्वागत सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच सदस्यों द्वारा श्री दादाजी धूनीवाले का भव्य मंदिर निर्माण पर चर्चा की गई जिस पर संत महापुरुषों ने आशीष वचनों के माध्यम से कहा कि शीघ्र ही मंदिर का निर्माण होगा। इस अवसर पर सद्भावना मंच सदस्य पूर्व डीएसपी आनंद प
इकबाल शेख s/o इसराइल शेख " जल संसाधन विभाग में खण्डवा जिले का नाम परीक्षा में 14 नवंबर को सातवीं रैंक हासिल कर किया रोशन
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर हाल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) ही में स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जापू - २०२० की चयन सूची जारी कर दी है । इसमे इकबाल शेख s/o इसराइल शेख " जल संसाधन विभाग में खण्डवा जिले का नाम कर परीक्षा , कुल 14 नवंबर को सातवीं रैंक हासिल रोशन किया है । लिये पिछले साल आयोजित की गई थी । इंटरव्यू इसी साल 27 जून से 1 बीच आयोजित किये गये 72 पूणे के जिसके के थे । इकबाल शेख संपन्न हुआ था जी जिसमे उनसे बारे मे का इंटरव्यू 28 जून को स्व - श्री किशोर कुमार जो तथा उनका एक पुछा गया ' । गीत भी गाने के लिये कहा गया था।
सावरकर जी वीर थे, वीर है और स्वातंत्र वीर ही कहलायेंगे, उन्हें राहुल गांधी और उनके चाटुकारों के प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा/बुरहानपुर। सावरकर जी स्वातंत्र वीर थे, वीर है और वीर ही कहलायेंगे। उन्हें राहुल गांधी और उनके चाटुकारों के प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं है। राहुल बाबा ‘इतिहास को समझो, पढ़ो और महसूस करो, इनके विचारों का चरणामृत लो। बलिदानियों का मान करों, सम्मान करों, प्रणाम करों, असंख्य भारतवासियों का दिल तोड़ने से कैसे जुड़ेगा भारत।‘ राहुल जी आपकी पार्टी के लोग ही आपके भाषणों का अनुवाद करने से डरते है। हाल ही में गुजरात का उदाहरण हमने देखा। पहले भारत को जानिए फिर भाषण दीजिए। देश का अपमान करना बंद करो। हमारा अपना देश कभी अन्याय करने वाला हिन्दुस्तान नहीं हो सकता। आपका ग्राम बोदरली मध्य
नगर निगम द्वारा अमानक पालिथिन विक्रय व गंदगी करने वालो पर की गई कार्यवाही, वसूला जुर्माना
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर आज दिनाक 22/11/022 को उपायुक्त महोदय जी के आदेशानुसार झोन कमाक 04 के अन्तगत जय अम्बे गेट से शैर चौराहा तक स्वास्थ्य अधिकारी जाकिर अहमद प्रभारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय वर्मा राजेश धारु राजेन्द सारसर राजू डागौरे उमेश सारसर के व्दारा गदगी करने वाले एव अमानक पालिथिन विक्रय करने वालो पर जुर्माना कार्यवाही कि गई जिसमे कुल 5 किलो पालिथिन जब्त एव गदगी करने वालो पर कुल 6500 जुर्माना कार्यवही कि गई - (१)अभिमन्यु कनाडे जी पर 500 रुपये गदगी करने पर जुमाना किया गया । (२) होटल वानखेडे जी पर 500 रुपये गदगी करने पर जुमाना किया गया । (३) महेश भाई जी पर 1000 रुपये अमानक पालिथिन विक्
सद्भावना मंच के "आमने सामने" कार्यक्रम में मंच कार्यालय पर आज आए देश के जाने-माने प्रख्यात पत्रकार,
शेख आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा,सद्भावना मंच के "आमने सामने" कार्यक्रम में मंच कार्यालय पर आज आए देश के जाने-माने प्रख्यात पत्रकार, चिंतक, कई प्रधानमंत्रियों के खास मित्र प्रधानमंत्री मोदी जी से फोन पर सीधी बात करने वाले डॉक्टर वेद प्रताप वैदिक, नई दिल्ली। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में आकर मुझे बहुत आनंद आया। अपनापन लिए हुए सहज सरल ऐसे बहुत कम कार्यक्रम होते हैं। उन्होंने सद्भावना मंच की बेहद प्रशंसा की।
खंडवा के चार टेनिस खिलाड़ी पहुंचे विदिशा, खेलेंगे स्टेट रैंकिंग
खंडवा पहली बार एक मूक बधीर खिलाड़ी भी खेलेगा स्टेट रैंकिंग शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा। विदिशा में मध्यप्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित तृतीय मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता में खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के चार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें दो बालिका एवं दो बालक शामिल हैं इनमें पहली बार एक मूक बधीर खिलाड़ी भी शामिल है। खेल और युवा कल्याण विभाग के टेनिस कोच अमीन अहमद ने बताया कि विदिशा पहुंचे खिलाड़ियों में युक्ति राय अंडर- 14, हिताक्षी चौरे महिला वर्ग, रमजान शेख अंडर 18 एवम् पुरुष वर्ग, अंशुल कश्यप अंडर- 14 व under- 18 वर्ग में भाग ले रहे हैं। नवोदित खिलाड़ी
वस्त्र विक्रेता संघ का शपथ विधि समारोह संपन्न
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ खंडवा का दीपावली,ईद,गुरु पर्व मिलन समारोह संपन्न हुआ।इसी कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। वस्त्र विक्रेता संघ के कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जसवाड़ी रोड स्थित शुभ परिसर में गत रात्रि आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल थे,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में खंडवा विधायक श्री देवेंद्र वर्मा,नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव,वरिष्ठ वस्त्र व्यवसाई श्री जवाहरलाल सोमानी(इंदौर) और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन मुकेश तनवे थे।अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में पूर्व न
सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी आयुष शर्मा शामिल हुए
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा।सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर को गौरवान्वित करने वाले,ग्रैंड मास्टर बनने वाले प्रदेश के पहले शतरंज खिलाड़ी आयुष शर्मा को आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर मंच सदस्यों द्वारा शाल और पुष्पहार से उनका स्वागत,सत्कार भी किया गया। सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाकर खंडवा को गौरवान्वित करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी आयुष शर्मा का आज संस्था सम्मान कर खुद को सम्मानित महसूस कर रही है।आपने कहा कि दादा जी मह
स्वच्छता रैली का किया आयोजन रैली मे प्लास्टिक उपयोग न करने एवं कचरा नही जलाने के सम्बन्ध में लगाए नारे
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर आज दिनाक 06/11/022 को झोन कमाक 04 के अन्तर्गत रैली का आयोजन किया रैली मे प्लास्टिक उपयोग न करने एवं कचरा नही जलाने के सम्बन्ध में नारे लगाए गए,स्वच्छता जागरूकता रैली में एमआईसी सदस्य श्री रामगोपाल जी शर्मा श्री अनिल बाबा जी पार्षद महोदय श्री विजय यादव श्री शराफत खान श्री विनोद बजाज एव अधिकारीगण स्वास्थ्य अधिकारी श्री जाकिर अहमद झोन प्रभारी श्री सकाराम भट्ट जी लिपिक शाहिन खान प्रभारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय वर्मा रितेश कमल नितिन विवाल राजेन्द सारसर उमेश सारसर राजू डागोरे सचिन डागोर राजेश धारु जिसमे कचरा नही जलाने एव सिगल युज पालिथिन उपयोग नही करने का आग्रह किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में सद्भावना मंच ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा, राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच द्वारा माली कुआ स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां इन राष्ट्र नायकों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अपने उद्बोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के द्वारा अखंड भारत के निर्माण मैं उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला ।वही पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा भी राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों को याद कर उसकी सराहना की। कार्यक्रम में डॉक्टर जगदी
सद्भावना मंच ने विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा गुरूवार को जनमंच सदस्यों ने स्टेशन प्रबंधक पवन सिंह से मुलाकात कर विभिन्न ट्रेनों के खंडवा स्टॉपेज की मांग रखी तथा रेलवे मंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया। यह जानकारी देते मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कई साप्ताहिक ट्रेने ऐसी है कि जो खंडवा से होकर गुजरती है परंतु इनका खंडवा स्टॉपेज नहीं होने से खंडवा जिला ही नहीं बल्कि अन्य जिलों के यात्रियों को भी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को सद्भावना मंच सदस्यों ने मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, चंद्र कुमार सांड, सुनील जैन, डा जगदीशचंद चोरे, देवेंद्र जैन, ललित चौरे, निर्मल मंगवानी, मुरली कोडवानी, अतुल सिंह
गरीब बेसहारा लोगों के बीच मनाई दीवाली, बांटे कपड़े, मिठाई, नमकीन और पटाखे
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर अखिल भारतीय ब्राहृमण एकता एवं विकास परिषद ने सर्वधर्म समभाव से मनाया पर्व अखिल भारतीय ब्राहमण एकता एवं विकास परिषद ने शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था के साथ मिलकर गरीबों और बेसहारा लोगों के बीच पहुंचकर दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया। शहर के दूरस्थ इलाके सुदामा नगरी में रहने वाले लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपावली की मिठाई, पटाखों के साथ ही शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा महिलाओं को रोजगार देने के लिए बनाए गए कपड़ों का वितरण किया गया। कपड़े केवल बालिकाओं में वितरित किए गए जबकि मिठाई, नमकीन, फल और पटाखे सभी परिवारों को दिए गए। अखिल भारतीय ब्राहमण एकता एव
सद्भावना मंच ने भी वोकल फॉर लोकल का समर्थन किया
मंच ने स्थानीय दुकानों से खरीदी करने की अपील की शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर खंडवा।वोकल फॉर लोकल के राष्ट्रीय नारे को अपनी सहमति प्रदान करते हुए सद्भावना मंच के सदस्यों ने स्थानीय छोटे दुकानदारों से खरीदी की,साथ ही जनता को संदेश दिया कि छोटे से छोटे दुकानदार का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। सद्भावना मंच के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने इस अवसर पर कहा कि इस समय ऑनलाइन व्यापार से छोटे व्यवसाईयों का व्यापार चौपट हो चुका है।इन विषम परिस्थितियो मे हम सभी का यह नैतिक दायित्व बनता है कि अपनी अधिक से अधिक खरीदी स्थानीय दुकानदारों से ही करें। जितना संभव हो उतना इन छोटे दुकानदारों को सहयोग प्रदान करें।इससे स्थानीय पै
ABVP खंडवा ने एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम के माध्यम से 21 हजार दीप जलाकर किया शहीदों को नमन
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा ने शुक्रवार को शाम में सरस्वती शिशु मंदिर कल्याण गंज विद्यालय में 21 हजार दीप जलाकर शहीदों को किया याद इस दौरान अभाविप के नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि हमारे देश की रक्षा करते हुए देश के वीर जवान अपना सर्वस्व निछावर कर देते हैं माँ भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होते हैं अभाविप ऐसे वीर शहीद जवानों को नमन करती है एवं एवं अभाविप ने संकल्प लेते हुए कहा कि आप भी इस दिवाली पर एक दीप अपने देश के शहीद हुवे जवानों के लिए अवश्य जलाएं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत सह मंत्री शुभम पटेल ने कहा कि जहां एक ओर पूरा देश अपने अपने घरो मे
केक काटकर दादामुनि का 111वां जन्मदिन मनाया गया।
शेख आसिफ़ रिपोर्टर भारतीय सिनेमा के पहले महानायक अशोक कुमार के जन्मदिवास पर बंगले पर हुआ आयोजन खंडवा। 1987 में किशोर कुमार के निधन के बाद भारतीय सिनेमा के पहले महानायक दादामुनी यानी अशोक कुमार ने जीवन में कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। 13 अक्टूबर को किशोर दा के निधन ने दादामुनी के जन्मदिन को भी भुला दिया। भारतीय सिनेमा को यह अनमोल रत्न भी खंडवा ने ही दिया था। दि इंटरनेशनल किशोर कुमार फाउंडेशन ने किशोर दा की पुण्यतिथि के अगले दिन 14 अगस्त को दादामुनी का 111वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। कार्यक्रम संयोजक सैयद साजिद सईद और आसिफ सिद्दीकी ने बताया अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनुप कुमार के पुश्तैनी मक
अनुज डोंगरे और रीमा गाडगे बने स्वर सरताज 2022
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर — किशोर दा की पुण्यतिथि पर हुआ तीन दिवसीय सुरों के संग्राम का अंत — देशभर के गायकों ने हिस्सा लेकर दी एक से एक प्रस्तुति खंडवा। खंडवा। महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता स्वर सरताज 2022 का गुरुवार को समापन हुआ। तीन दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता में देशभर के गायकों ने खुद को कसौटी पर परखा। सीनियर वर्ग में स्वर सरताज 2022 का खिताब अनुज डोंगरे और जूनियर वर्ग में रीमा गाडगे को मिला। इन दोनों प्रतियोगियों को 11—11 हजार रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 11 अक्टूबर से गौरीकुंज में चल रहे इस वृहद आयोजन का समापन गुरुवार को प्र
