सोमवार, 21 सितंबर 2026निष्पक्ष • निर्भीक • आपके साथ
NEWS24x7 INDIA
मौसम...
NEWS24x7 INDIA

ग्वालियर

01
ग्वालियर • 21/9/2026

जिला न्यायालय परिसर में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्त संग्रहित

जिला न्यायालय परिसर में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्त संग्रहित

02
ग्वालियर • 21/9/2026

प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने की जल संसाधन विभाग की समीक्षा, सिंचाई व्यवस्था सुचारु रखने के दिए निर्देश

जिले में खरीफ में 48 हजार और रबी में 1.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होती है सिंचाई

03
ग्वालियर • 31/5/2026

गीता ज्ञान यज्ञ के तृतीय चरण की तैयारियों हेतु बैठक सम्पन्न, विभिन्न दायित्व सौंपे गए

ग्वालियर। अचलनाथ कॉलोनी में आयोजित होने वाले गीता ज्ञान यज्ञ के तृतीय चरण की तैयारियों को लेकर रविवार, 31 मई 2026 को अचलेश्वर महादेव मंदिर, अचलनाथ कॉलोनी, ग्वालियर में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं एवं कॉलोनी प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण कुमार शर्मा एवं विनोद पस्तोर ने कॉलोनी के पदाधिकारियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं तथा गीता स्वाध्याय मंडल के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर आयोजन की सफलता हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान यज्ञ केवल धार

04
ग्वालियर • 20/3/2026

ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है

🚩 ।। श्रीमद् भागवत कथा आमंत्रण ।। 🚩 ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है...!! शीतला माता भक्तगणों के सहयोग से आगामी 21 मार्च से 27 मार्च 2026 तक सप्त दिवसीय 'श्रीमद् भागवत कथा' का भव्य आयोजन किया जा रहा है...!! इस दिव्य महोत्सव का शुभारंभ 21 मार्च को प्रातः 08 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक भगवान की मंगलमयी लीलाओं का रसपान कराया जाएगा...!! जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, वे फेसबुक पेज 'कथावाचक अनमोल श्री' और

05
ग्वालियर • 9/3/2026

गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान

जिला ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट ग्वालियर : गीता स्वाध्याय मंडल गोले का मंदिर द्वारा काली माता मंदिर हनुमान कॉलोनी में गीता स्वाध्याय का भव्य आयोजन किया गया जिसमें धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच एक विशेष स्वाध्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के केन्द्रीय महामन्त्री डॉ. विष्णु नारायण तिवारी जी ने श्रीमद्भगवद्गीता के 18वें अध्याय के श्लोक 12 से 22 तक के भावपूर्ण एवं विस्तृत विवेचन में बताया कि कोई भी मनुष्य बिना कर्म किए एक क्षण भर भी नहीं रह सकता है। अपने कर्तव्य कर्मों को करते रहना आवश्यक है आसक्ति और फल की इच्छा के त्याग को ही त्याग कहा गया है। किसी

06
ग्वालियर • 15/10/2025

सुबह 5 बजे से ही डीएम व एसएसपी मैदान में

सुबह 5 बजे से ही डीएम व एसएसपी मैदान में ग्वालियर शहर सहित सम्पूर्ण जिले में शांतिपूर्ण वातावरण एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे चप्पे पर नज़र जिले की सीमाओं पर बारीकी हो रही है जाँच, शहर सहित संपूर्ण जिले में संयुक्त दल लगातार कर रहे हैं भ्रमण ग्वालियर 15 अक्टूबर 2025/ ग्वालियर शहर सहित संपूर्ण जिले में आज पूरी तरह शांति, अमन चैन व सोहार्दपूर्ण वातावरण है। लोग अपने नित्य प्रत्य के कामों एवं दीपावली त्यौहार की तैयारी में जुटे हैं। एहतियातन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी आज सुबह 5:00 बजे से ही मैदान

07
ग्वालियर • 25/5/2025

आज सक्षम द्वारा संचालित दिव्यांग सेवा केंद्र पर उद्योग विभाग के सहायक संचालक श्री चंद्रशेखर उप्रेती एवं बैंक के अधिकारी श्री बसंत जी दुबे ने उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु परामर्श दिया श्री उप्रेती जी ने बताया

आज सक्षम द्वारा संचालित दिव्यांग सेवा केंद्र पर उद्योग विभाग के सहायक संचालक श्री चंद्रशेखर उप्रेती एवं बैंक के अधिकारी श्री बसंत जी दुबे ने उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु परामर्श दिया श्री उप्रेती जी ने बताया कि दिव्यांजन उद्योग विभाग से लोन लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय कर सकते है सक्षम जिला ग्वालियर शीघ्र ही दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ करेगा सक्षम के प्रांत सचिव श्री दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस सेवा केंद्र पर आकर आप अपनी रुचि के अनुरूप स्वरोजगार का चयन करे सक्षम उनके प्रशिक्षण में सहयोग करेगा इस।अवसर पर केंद्र प्रभारी श्री नरेंद्र जी दांतरे श्री वि

08
ग्वालियर • 28/4/2025

मान बढ़ेगा तभी हमारे प्यारे हिंदुस्तान का इस नक्शे नाम हटा दो पापी पाकिस्तान का जय हिंद जय भारत

धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर की रिपोर्ट राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत के समस्त पदाधिकारी सम्मानित मेंबर माता मैंने वीडियो भारत के नागरिकों सभी काकर्तव्य है इस विषम परिस्थिति में हम सब एकजुट होकर भारत के प्रधानमंत्री जी के हाथ मजबूत करें एवं पर्यटकों के ऊपर किए गए हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं रात ही माननीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह करते हैं इन हमलावरों को मौत से बेहतर सजा दिलायें जिससे हमारे मासूम पर्यटकों की आत्मा को शांति मिल सके राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत आपके साथ 15 लाख साथियों के साथ मदद के लिए तैयार खड़ा है हमारे प्रदेश संयोजक डॉक्टर वंदना मिश्रा जी द्वारा राठ में शही

09
ग्वालियर • 21/2/2025

आज करहिया संकुल की संकुल स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक का समापन

आज करहिया संकुल की संकुल स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक का समापन सरस्वती शिशु मंदिर भौंरी में हुआ ।बैठक में ग्वालियर भाग प्रमुख श्री राम दयाल जी लहरपुरे व होकम सिंह राजपूत जिला प्रमुख ग्वालियर उपस्थित रहे।आज की बैठक में कक्षा 5 8 के परीक्षा परिणाम कैसे उत्कृष्ट बने इस पर विस्तार से भाई साहब ने सभी को उचित मार्गदर्शन दिया। इसी के साथ विषय समर्पण, मान्यता,वर्ग, प्रशिक्षण,छात्र संख्या वृद्धि आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई । बैठक में संकुल के भौंरी अतर सिंह गड़ाजर स्वीटी शर्मा दीदी, सालवई ज्ञानसिंह कुशवाह ,ईंटमा कमल अवस्थी जी, और करहिया महावीर सिंह घुरैया उपस्थित रहे, अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक

10
ग्वालियर • 15/1/2025

मकर संक्रांति के अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा झुग्गी झोपड़ियो में रहने वाले बच्चों के लिए वस्त्र तिल बिस्किट एवं उनके शिक्षा से संबंधित उपयोग हेतु सामान का दान किया गया

मकर संक्रांति के अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा झुग्गी झोपड़ियो में रहने वाले बच्चों के लिए वस्त्र तिल बिस्किट एवं उनके शिक्षा से संबंधित उपयोग हेतु सामान का दान किया गया मकर संक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व होता है वैसे तो फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा समय-समय पर बच्चों के लिए उनकी जरूरत से संबंधित समान वितरित किया जाता रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा

11
ग्वालियर • 15/1/2025

मेले में राजस्थान के लट्ठ और चुनार के मिट्टी शिल्प की धूम

ग्वालियर 15 जनवरी 2025/ देश के सुविख्यात मेलों में शुमार ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला कई मायनों में खास है। लगभग 120 साल पुराने ग्वालियर मेले में कई प्रकार की दुकानें आरंभ से आज तक पीढ़ी दर पीढ़ी लगती आ रही हैं तो मेले की ख्याति सुनकर भी हर साल नए दुकानदार जुड़ते रहते हैं। इस साल के श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में भी ऐसे दुकानदार आए हैं, जिन्होंने पहली बार ग्वालियर मेले में अपनी दुकान लगाई है। उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के ऐतिहासिक नगर चुनार से आए दो भाईयों हाकिम सिंह व अभय सिंह ने पूर्वांचल की चिकनी मिट्टी से बनीं आकर्षक गुल्लक व अन्य हस्तशिल्प वस्तुओं और चीनी मिट्टी क्रॉ

12
ग्वालियर • 15/1/2025

थाना हजीरा पुलिस ने एक बदमाश को पकड़कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के किया जप्त

थाना हजीरा पुलिस की अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही थाना हजीरा पुलिस ने एक बदमाश को पकड़कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के किया जप्त ग्वालियर। 15.01.2025 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 14.01.2025 को थाना हजीरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक लड़का अवैध हथियार लिये किसी वारदात करने की नियत से गणेश गार्डन के पीछे यादव धर्मकांटे के पास इण्डियन पेट्रोल पम्प क

13
ग्वालियर • 15/1/2025

सायबर सेल ने विगत तीन माह में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 01 करोड़ 60 लाख रूपये कीमत के 675 मोबाइल खोजे

ग्वालियर पुलिस की तरफ से आमजन को शानदार उपहार सायबर सेल ने विगत तीन माह में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 01 करोड़ 60 लाख रूपये कीमत के 675 मोबाइल खोजे 🔴 वर्ष 2024 में सायबर सेल ग्वालियर ने कुल 04 करोड़ 24 लाख 05 हजार कीमत के 2092 मोबाईल खोजकर मोबाइक धारकों को सुपुर्द किए। ग्वालियर-15.01.2025। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री कृष्ण लालचंदानी (भापुसे) को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की

14
ग्वालियर • 15/1/2025

आधा दर्जन जरूरतमंद महिलाएँ 16 जनवरी को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी

“शक्ति दीदी” आधा दर्जन जरूरतमंद महिलाएँ 16 जनवरी को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी भगवान अचलेश्वर पेट्रोल पंप पर कलेक्टर श्रीमती चौहान की मौजूदगी में पूनम व सपना बनेंगीं “शक्ति दीदी” शहर में 7 महिलायें पहले से सफलतापूर्वक निभा रही हैं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी ग्वालियर 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ग्वालियर जिले में "शक्ति दीदी" के नाम से जिला प्रशासन द्वारा प्रेरणादायी पहल की गई है। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में ज

15
ग्वालियर • 15/1/2025

आठवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों एवं आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए 16 जनवरी को अवकाश

बढ़ती हुई सर्दी को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देश पर आदेश जारी ग्वालियर 15 जनवरी 2025/ शीत लहर की वजह से सर्दी बढ़ने और बारिश की संभावना को ध्यान में रखकर जिले में केजी-नर्सरी से लेकर आठवी कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए 16 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों के लिये भी इस दिन छुट्टी रहेगी। बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री राहुल पाठक द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया आदेश स्कूल शिक्षा विभा

16
ग्वालियर • 15/1/2025

सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान में जिला प्रशासन से मिलेगी पूरी मदद

कलेक्टर श्रीमती चौहान की अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की वार्षिक बैठक कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि अवैध कॉलोनियों व नोटरी के आधार पर न खरीदें प्लॉट ग्वालियर 15 जनवरी 2025/ सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से समाधान किया जायेगा। साथ ही सरकारी उपक्रमों में शासन के निर्देशों के तहत सुरक्षा गार्ड की भर्ती में पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता देने के लिये जिला स्तर पर स्थित सरकारी उपक्रमों के प्रमुखों को पत्र लिखे जायेंगे। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक व वार्षिक बैठक में कही। बुधवार को कले

17
ग्वालियर • 14/1/2025

पहले तिल के लड्डू खाओ-फिर दिल की पीड़ा सुनाओ

मंगलवार की जनसुनवाई में ग्वालियर एसपी की मकर संक्रांति के त्योहार को देखते हुए अनोखी व मानवीय पहल 🔴 पुलिस ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और त्योहार पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। 🔴 त्योहार पर पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज़ माँझा का प्रयोग न करने की नागरिकों से अपील की है। ग्वालियर। 14.01.2025 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई के अवसर पर स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह 11 बजे से ही ग्वालियर जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ आमजन की समस्याओं को सुनने का काम किया जाता है और फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका विधिसम्मत समाधान करने का

18
ग्वालियर • 14/1/2025

थाना डबरा शहर पुलिस की अवैध चाइनीज मांझा के खिलाफ कार्यवाही

थाना डबरा शहर पुलिस ने चाइनीज मांझा बेच रहे दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही कर उसकी दुकान से अवैध चायनीज मांझा किया जप्त ग्वालियर। दिनांक 14.01.2025 - मकर संक्रांति पर होने वाले पतंग महोत्सव एवं अन्य अवसरों पर चायनीज मांझा के उपयोग से पशु-पक्षियों के साथ-साथ मानव जीवन पर होने वाले नुकसान को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्ट्रर ग्वालियर द्वारा चायनीज मांझा के उपयोग पर बैन लगाने हेतु आदेश जारी किया गया है। जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को चायनीज मांझा का उपयोग करने वाले एवं बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। इसी अनु

19
ग्वालियर • 14/1/2025

समय के साथ आए बदलाव के बाबजूद मेले में लगती आ रही हैं परंपरागत दुकानें

ग्वालियर 14 जनवरी 2025/ लगभग 120 साल पहले शुरू हुए ऐतिहासिक ग्वालियर मेले में समय के साथ कई बदलाव आए हैं। मेले में रेडियो व घड़ियों की छोटी-छोटी दुकानों का स्थान इलेक्ट्रोनिक सामान के बड़े-बड़े शोरूम ने ले लिया है, वहीं हाथों से संचालित पालकी वाले छोटे-छोटे झूलों के स्थान पर बिजली से चलने वाले बड़े-बड़े रोमांचक झूले मेले में लगने लगे हैं। पर कई पारंपरिक दुकानें ऐसी हैं जो मेले की शुरूआत से साल दर साल वर्तमान आधुनिक मेले तक में लगती आ रही हैं। इस साल के श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में भी ऐसी परंपरागत दुकानें लगी हैं। जिनमें घोड़ा, बैल व अन्य पालतू पशुओं, बग्घी व तांगा की सजावट सामग

20
ग्वालियर • 14/1/2025

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 42 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

ग्वालियर 14 जनवरी 2025/ कलेक्ट्रेट में आयोजित जन-सुनवाई में इस बार 42 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 42 आवेदनों में से 18 दर्ज किए गए। शेष 24 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बि

21
ग्वालियर • 14/1/2025

पावन मकर संक्रांति पर्व पर पतंगों से सतरंगी हुआ आसमान

बच्चों ने कैनवास पर रंग-बिरंगे चित्र उकेरकर दिया जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश आनंद उत्सव के तहत जल संरक्षण के उद्देश्य को लेकर हुईं चित्रकला एवं पतंग प्रतियोगिताएँ कार्यक्रम में नगर निगम सभापति, पार्षदगण, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त भी हुए शामिल ग्वालियर 14 जनवरी 2025/ आसमान में इतराती सतरंगी पतंगें तो कैनवास पर रंग-बिरंगे चित्र उकेरकर स्वच्छता का संदेश देते स्कूली बच्चे । मौका था पावन मकर संक्रांति पर्व पर आनंद उत्सव के तहत आमजनों को जल संरक्षण, स्वच्छता एव्र प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देशय से बाल भवन में नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर के मुख्य आतिथ्य में  आयोजित हुई पतंगबाजी

22
ग्वालियर • 14/1/2025

शहर के आवारा कुत्तों की नसबंदी का काम युद्ध स्तर पर कराएँ

जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश जिले में एनीमल बर्थ कंट्रोल नियमों को प्रभावी बनाने पर दिया विशेष जोर ग्वालियर 14 जनवरी 2025/ जिले में एनीमल बर्थ कंट्रोल (डॉग) के नियमों को जिले में प्रभावी बनाएं। साथ ही नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण ग्वालियर शहर के आवारा कुत्तों (स्ट्रीट डॉग) की नसबंदी का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाए। इसका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कही। उन्होंने नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग आपसी समन्वय बनाकर यह काम करे। साथ ही मॉनीटरिंग के लिये संयुक्त समिति गठित की जाए। हर

23
ग्वालियर • 14/1/2025

एबीसी सेंटर पर ज्यादा से ज्यादा आवारा कुत्तों का करें वैक्सीनेशन – कलेक्टर श्रीमती चौहान

कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त ने किया एबीसी सेंटर का औचक निरीक्षण ग्वालियर 14 जनवरी 2025/ एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। सेंटर में हर दिन शहर से ज्यादा से ज्यादा स्ट्रीट डॉग (आवारा कुत्ते) पकड़कर उनकी नसबंदी एवं रेबीज वैक्सीनेशन कराएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बिरलानगर रेलवे पुल के नीचे नगर निगम द्वारा संचालित एबीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) के निरीक्षण के दौरान दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव भी उनके साथ थे। टेंडर प्रक्रिया क माध्यम नगर निगम द्वारा यह सेंटर सिद्धांत सोसायटी फॉर एनीमल केयर द्वारा संचालित कराया जा रहा है। कलेक्ट

24
ग्वालियर • 13/1/2025

ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के दौरान जागरूकता अभियान

बिजौली थाना प्रभारी द्वारा विधायक का प्रतिनिधि बनकर अवैध हूटर लगाये सेवढ़ा के स्कॉर्पियो चालक पर की कार्यवाही 🔴 पुलिस ने हूटर निकालकर जप्त किया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किया जुर्माना। 🔴 ग्वालियर पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि गाड़ी पर अवैध हूटर लगाकर घूमेंगे तो पुलिस नहीं छोड़ेगी। ग्वालियर 13.01.2025 । दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन

25
ग्वालियर • 13/1/2025

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की थीम "परवाह" के अंतर्गत आज ग्वालियर

में 1000 बिस्तर हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर माधव डिस्पेंसरी में यातायात पुलिस द्वारा लोगों को गुड सेमेरिटन योजना के बारे मे बताया गया एवं प्रचार हेतु पोस्टर लगाए गए तथा महाराज बाड़े पर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

26
ग्वालियर • 13/1/2025

ग्वालियर मेले में झूला सेक्टर बना आकर्षण का केन्द्र

मेले में मूँगफली, पिंडखजूर और पापड़ का स्वाद लेने से नहीं चूक रहे सैलानी ग्वालियर 13 जनवरी 2025/ ग्वालियर व्यापार मेले में न केवल ग्वालियर बल्कि आस-पास के जिलों के भी सैलानियों के लिये झूला सेक्टर जन आकर्षण का केन्द्र बना है। झूले के साथ-साथ ही मेले की गरमा-गरम मूँगफली और पिंडखजूर भी मेले में आने वाले सैलानियों के लिये सबसे पहली पसंद बने हैं। मेले में बड़ी संख्या में ग्वालियर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी नागरिक अपने पूरे परिवार के साथ पहुँचकर मेले का आनंद उठा रहे हैं। ग्वालियर का व्यापार मेला कई वर्षों से लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र है। साल भर लोग मेले के लगने का इंतजार करते हैं और

27
ग्वालियर • 13/1/2025

सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों को अनदेखा करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी दण्डात्मक कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश आनंद उत्सव का आयोजन पूरे जिले में किया जायेगा ग्वालियर 13 जनवरी 2025/ सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण को अधिकारी पूर्ण गंभीरता के साथ लें। सीएम हैल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को न देखने वाले (नॉन अटेंडेंट) अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाए। इसके साथ ही 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों के निरकारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को भी दण्डित किया जायेगा । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्र

28
ग्वालियर • 12/1/2025

आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ किलागेट में मातृगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया

ग्वालियर से ब्यूरो दिनेश दांतरे की रिपोर्ट आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ किलागेट में मातृगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती माननीय ज्योति सिकरवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंम मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मातृगोष्ठी के अंतर्गत प्राचार्य द्वारा बालक के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका के बारे में बताया एवं शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में 40 मातायें एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू शर्मा, आचार्य श्रीमती वन्दना गोस्वामी, श्रीमती रेखा कुलश

29
ग्वालियर • 12/1/2025

हम सभी की जिम्मेवारी, ग्वालियर शहर नशा मुक्त हो – श्री अरविन्द सक्सेना

संशोधित सामाचार नशा मुक्त अभियान के तहत हुई सफल मैराथन ग्वालियर 12 जनवरी 2025/ आज स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न संगठनों ने नशा मुक्त ग्वालियर अभियान के तहत मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर को नशा मुक्त करना है। यह बात रविवार को जेसी मिल स्कूल मैदान हजीरा पर आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द्र सक्सेना ने कही। उन्होने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है और युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ा है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि ग्वालियर शहर नशा मुक्त हो। उन्होने कहा कि आप सब लोग ग्वाल

30
ग्वालियर • 12/1/2025

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा दें हर संभव योगदान : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त होना देश का सौभाग्य गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं ने हर काल में धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों को सुरक्षित रखा संवाद-सामर्थ्य और समृद्धि पर केन्द्रित है युवा शक्ति मिशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का किया शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर प्रदेश के युवाओं को मिली सौगात भोपाल 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवा, हमेशा से ही देश और समाज को समर्पित रहे हैं। अंग्रेजों के विरूद्ध स्वतंत्रता